सऊदी अरब के हथियार डिपो में विस्फोट रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान सऊदी अरब के अल ख़र्ज शहर में एक गोला बारूद डिपो को उड़ा दिया गया है।
सऊदी अरब रक्षा मंत्रालय ने अल खर्ज शहर में हुए गोला बारूद डिपो में विस्फोट का विवरण जारी किया है। रशिया टुडे अरेबिक की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने खबर देते हुए कहा है कि रियाज़ शहर से बाहर स्थित एक गोला बारूद डिपो में भारी विस्फोट हुआ है।
सऊदी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी है बयान के अनुसार रियाज के दक्षिण पूर्व में स्थित अल खर्ज शहर के पास मौजूद एक गोला बारूद डिपो में भयानक विस्फोट हुआ है हालांकि सऊदी सेना इस डिपो का प्रयोग नहीं करती है।
अल खर्ज शहर के चारों और धुएं के भारी बादलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सऊदी अरब के आधिकारिक टेलीविजन ने इस गोला बारूद डिपो में दुर्घटना होने के बाद कही है। कहा जा रहा है कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
याद रहे कि अल खर्ज प्रिंस सुल्तान एयरबेस के पास स्थित है और यहीं पास में अमेरिकी सेना तैनात है। अमेरिकी सेना ने इस विस्फोट के बारे में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
बता दें कि वो इलाक़ा जिस जगह पर सऊदी का गोला बारूद सेंटर था वो यमन की सीमा से दूर है इसलिए ये नहीं कहा जा सकता है कि इस सेंटर पर यमन के प्रतिरोध मोर्चे हुतियों ने ये हमला किया है क्योंकि यमनी प्रतिरोध मोर्चे के पास इतनी दूर हमला करने के हथियार नहीं हैं इसलिए ज़्यादातर यमनी प्रतिरोध अपनी सीमा से नज़दीक वाले इलाक़े को निशाना बनता है


popular post
10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के लिए
10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा