दुबई विश्व एक्सपो में हुआ विस्फोट

दुबई विश्व एक्सपो में हुआ विस्फोट कुछ समाचार सूत्रों ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि आज संयुक्त अरब अमीरात के समय के करीब 4 बजे दुबई एक्सपो स्थान पर कुछ विस्फोटों की आवाज सुनी गई और इमारत को खाली करा लिया गया। अब तक कोई और विवरण जारी नहीं किया गया है।

दुबई विश्व एक्सपो की धूम-धड़ाके को देखते हुए विस्फोट की खबर से सारे आयोजक और वहां आने वाले गंभीर रूप से डरे हुए हैं। दुबई विश्व एक्सपो यूएई द्वारा आयोजित अन्य हाई-प्रोफाइल मनोरंजन, सांस्कृतिक, खेल और शैक्षिक कार्यक्रमों की तरह, देश की जनसंपर्क छवि को खुले, प्रगतिशील और सहिष्णु के रूप में बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

ग़ौरतलब है कि दुबई एक्सपो यूएई की “सॉफ्ट पावर” रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य यमन जैसे देश के उल्लंघनों को छुपाना है। 6 महीने तक दुनिया के 192 देश अपनी ताकत, तकनीक और कला संस्कृति को इस एक्सपो से दुनिया को दिखने का विचार कर रहे थे। इस बार दुबई एक्सपो में भारत का दम पूरी दुनिया देख रही थी  क्योंकि भारत का पैवेलियन सबसे बड़ा है।

दुबई एक्सपो में दुनियाभर की दिग्गज कंपनियो के प्रोडक्ट्स के साथ साथ नई तकनीक और इनोवेशन का अदभुत संगम हो रहा था। यहां 190 से ज्यादा देश इक्ट्ठा हुए हैँ और सभी के अलग पैवेलियन है। हर मुल्क का पवेलियन अपनी बढ़ती ताकत और क्षमता से दुनिया को रुबरू कराने के लिए यहां इक्ट्ठा हुआ है। वैसे दुबई एक्सपो 2020 में शेड्यूल था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे टाल दिया गया। अब ये 2021-2022 में हो रहा है। लेकिन इसे नाम दुबई एक्सपो 2020 का ही दिया गया है। ओलंपिक के बाद ये दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट है।

ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि इस विस्फोट के बाद से दुनिया इस दुबई विश्व एक्सपो कार्यकम को किस निगाह से देखती है और क्या यह कार्यकम आगे भी चलता रहेगा या सब इसे छोड़ कर भागते नज़र आएंगे?

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles