अर्दोगान का इस्राईल प्रेम फिर उजागर, दोनों देशों के संबंध क्षेत्र के लिए ज़रूरी

अर्दोगान का इस्राईल प्रेम फिर उजागर, दोनों देशों के संबंध क्षेत्र के लिए ज़रूरी बुधवार को  तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोगान ने राष्ट्रपति भवन में तुर्की यहूदियों के एक समूह और इस्लामिक देशों में रब्बी गठबंधन के सदस्यों के साथ मुलाकात की। तुर्की समाचार एजेंसी अनातोली की आज की एक रिपोर्ट के अनुसार रजब तैयब अर्दोगान ने कहा है कि फिलीस्तीनी मुद्दे के संबंध में उठाया गया कोई भी कदम – विशेष रूप से यरुशलम के लिए – न केवल फिलिस्तीनियों की सुरक्षा और स्थिरता में योगदान देगा, बल्कि इस्राईल के लिए भी योगदान देगा।

अर्दोगान ने कहा कि इस आधार पर, मैं अपनी फिर से शुरू हुई वार्ता को महत्व देता हूं, चाहे वह इस्राईल के राष्ट्रपति इस्हाक़ हर्जोग के साथ हो या प्रधान मंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ। रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि उन्हें विश्वास है कि यरुशलम मुद्दे का समाधान मिल जाएगा जो सभी धार्मिक संप्रदायों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखता है, तुर्की- इस्राईल संबंध क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण हैं।

अर्दोगान ने यह भी कहा कि फिलिस्तीनी मुद्दे पर तल अवीव और अंकारा के बीच मतभेदों के बावजूद, अर्थव्यवस्था, व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंध विकसित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इस प्राचीन भौगोलिक क्षेत्र में तनाव, युद्ध या अशांति नहीं देखना चाहते हैं, जहां तीन एकेश्वरवादी धर्मों के पवित्र स्थल हैं।

अर्दोगान की यह टिप्पणी तब आई है जब तुर्की के राष्ट्रपति ने पहले इस्राईल के राष्ट्रपति इस्हाक़ हर्जोग के साथ टेलीफोन पर बातचीत में मध्य पूर्व की सुरक्षा और स्थिरता के लिए तुर्की-इस्राईल संबंधों के महत्व पर जोर दिया था। इस साल जुलाई में, तुर्की के राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपने इस्राईली समकक्ष को बुलाया और शासन के प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी थी।

 

popular post

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *