नेतन्याहू युग का अंत, न पार्टी मे कोई भविष्य न देश की सियासत में

नेतन्याहू युग का अंत, न पार्टी मे कोई भविष्य न देश की सियासत में नेतन्याहू इस्राईल पर सबसे अधिक समय तक राज करने के बाद प्रधानमंत्री पद गंवा चुके हैं।

नेतन्याहू की सत्ता से विदाई के साथ ही इस्राईल के प्रख्यात समाचार पत्र हारेत्ज़ ने कहा है कि नेतन्याहू को ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिसने अपने अपराधों और अदालती कार्यवाही से बचने के लिए देश को खतरे में डाल दिया और देश को एक विद्रोह की स्थिति में ला खड़ा किया।

इस्राईल के स्ट्रेटजिक मामलों के जानकार अयाल प्रदीस भी नेतन्याहू का उल्लेख करते हुए कहा कि नेतन्याहू युग का अंत हो चुका है। उनकी ना तो भविष्य में इस्राईल की किसी सरकार में कोई जगह है और ना ही खुद उनकी अपनी पार्टी में उनका कोई स्थान है।

मआरीव के अनुसार अयाल प्रदीस ने कहा कि बीबी के नाम से पहचाने जाने वाले नेतन्याहू का ना तो इस्राईल की सरकार में कोई भविष्य है और ना ही उन्हें उनकी पार्टी में कोई स्थान मिलेगा। उनका समय खत्म हो चुका है। अयाल प्रदीस ने कहा कि इस्राईल में पाई जाने वाली सभी पार्टियों में नस्लवादी विचारधारा पाई जाती है।

लिकुड पार्टी के लोग बीबी को पलट कर आने की जगह नहीं देंगे और वह यूसी कोहेन को भी सत्ता के शिखर तक नहीं पहुंचा पाएंगे। एक बॉयल अंडे से आप आमलेट नहीं बना सकते।

उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व एक पीढ़ी का बदलाव स्वीकार कर चुका है और यह नेतन्याहू से बढ़कर है यहां पलटने की कोई संभावना नहीं है।

popular post

भारत के लिए चुनौती, IMEC से इस्राईल को किनारे लगाएगा सऊदी अरब

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया और यूरोप को जोड़ने वाले महत्वाकांक्षी इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *