ईरानी प्रतिरोध की ग्यारहवीं लहर से इज़रायली शासन में दहशत

ईरानी प्रतिरोध की ग्यारहवीं लहर से इज़रायली शासन में दहशत 

तेहरान से मिली जानकारी के अनुसार, ईरान ने इज़रायली शासन द्वारा हाल ही में किए गए हमलों के जवाब में एक नई और सघन मिसाइल लहर शुरू की है, जिसे अब तक का ग्यारहवां जवाबी हमला बताया जा रहा है। ईरानी अधिकारियों ने इसे अपने “प्रतिरोध अभियान” का हिस्सा करार दिया है, जो क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में इज़रायली बर्बरता के खिलाफ जारी है। इस अभियान का उद्देश्य केवल सैन्य जवाब देना नहीं, बल्कि ज़ायोनी बर्बरता के विरुद्ध एक स्पष्ट और कठोर संदेश देना भी है कि, ईरान अपने भूभाग पर आक्रमण को किसी भी स्थिति में सहन नहीं करेगा।

ईरान द्वारा दाग़ी गई इन मिसाइलों ने क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी इलाक़ों, विशेषकर तेल अवीव और उसके आस-पास के संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाया। ज़ायोनी मीडिया संस्थानों ने भी पुष्टि की है कि, कई जगहों पर तेज़ धमाकों की आवाज़ें गूंजी हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

हालांकि अब तक हताहतों और क्षति की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ज़मीनी सूत्रों के अनुसार, कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा है और सैन्य प्रतिष्ठानों पर भी प्रभाव पड़ा है। विश्लेषकों का मानना है कि ईरान की यह कार्रवाई केवल एक सैन्य प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी है कि, तेहरान अपने देश पर होने वाले हमले को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। वह अपने दुश्मन को ऐसा जवाब देगा, जिसे वह हमेशा याद रखेगा।

क्षेत्र में तनाव एक बार फिर चरम पर है, और यह मिसाइल हमला भविष्य में और व्यापक टकराव का संकेत हो सकता है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस स्थिति पर गहरी नज़र रखे हुए है, लेकिन मूक दर्शक बनकर, क्योंकि इज़रायल के अवैध हमले पर उसके ख़िलाफ़ कोई कार्यवाई नहीं हुई है। हद तो यह है कि, G7 में यूरोपीय देश उसके अवैध और निंदनीय हमले को आत्म रक्षा का नाम दे रहे हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *