इस्राईल में चुनाव कल, क्या फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नेतन्याहू ?

Israeli Parliamentary Election: इस्राईल होने वाले मतदान अब तो 24घंटे से भी कम का समय बचा है देखना है कि क्या इस बार छोटे छोटे दलों को साथ लेकर नेतन्याहू प्रधानमंत्री बनेगे? क्योंकि किसी एक दल के बहुमत हासिल करने की उम्मीद बहुत कम है

बता दें कि 23 मार्च को इस्राईल में चुनाव होना है मतदान में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके विरोधियों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्‍मीद है।

संसदीय चुनाव में नेतन्‍याहू के अतिरिक्‍त याईर लपिड, गिडियन सार और नफ्ताली बेनेट सत्‍ता के प्रमुख दावेदार बताए जा रहे है। इस्राईल में चुनाव ऐसे समय हो रहे हैं, जब कोरोना वायरस के प्रसार को कम करने के लिए देश में लगे लॉकडाउन की एक बड़ी श्रृंखला ने देश की अर्थव्‍यवस्‍था को काफी पीछे धकेल दिया है। इस्राईल में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। कोरोना वायरस से अब तक इस्राईल में 6,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

ग़ौर तलब है कि इस्राईल के राजनीतिक विशलेषकों का मानना है कि इस बार नेतन्याहू की लिकुड पार्टी महज 30 सीटों पर ही सिमट कर रह जाएगी, जो कि बहुमत से काफी कम है। ऐसे में सरकार बनाने के लिए उन्हें फिर से छोटे-छोटे दलों का साथ लेना पड़ेगा। इस बार सरकार के गठन में छोटे दल अहम भूमिका निभा सकते हैं।

राजनीतिक विशलेषकों का कहना है कि कोरोना वायरस के प्रसार के बीच नेतन्‍याहू के लिए यह मुकाबला काफी कठिन और द‍िलचस्‍प होने वाला है। आपको बता दें कि पिछले दो वर्षों में इस्राईल में चौथी बार संसदीय चुनाव हो रहे हैं। नेतन्‍याहू पर लगे भ्रष्‍टाचार के आरोप उनकी छवि को धूमिल करने का काम कर सकते हैं। इसके चलते लोगों के बीच उन्‍हें दोबारा सत्‍ता हासिल करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

नेतन्‍याहू अब तक पांच बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। इस बार फ‍िर संसदीय चुनावों में उनकी पार्टी जीत के दावे के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नेतन्‍याहू कोरोना महामारी की सफलता और अरब देशों के साथ राजनयिक संबंधों को सुधारने के दम पर चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *