प्रतिरोध समूह का निरस्त्रीकरण पूरी तरह अस्वीकार्य: हमास 

प्रतिरोध समूह का निरस्त्रीकरण पूरी तरह अस्वीकार्य: हमास 

फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी की अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट के मुताबिक, हमास के वरिष्ठ नेता मुहम्मद नज़्ज़ाल ने अल-जज़ीरा को दिए इंटरव्यू में ग़ाज़ा पट्टी में किसी भी युद्ध-विराम समझौते के तहत प्रतिरोध के निरस्त्रीकरण को पूरी तरह अस्वीकार्य करार दिया।

नज़्ज़ाल ने दोहा (क़तर) में हमास नेताओं और वार्ता प्रतिनिधिमंडल पर हुए हालिया इज़रायली हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि, यह एक नया अपराध है, जिसे एक ऐसा हठीला और दमनकारी शासन अंजाम दे रहा है जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानवीय मूल्यों की कोई परवाह नहीं करता।

उन्होंने साफ़ आरोप लगाया कि अमेरिका इस हमले में प्रत्यक्ष रूप से इज़रायल का साझेदार रहा, क्योंकि यह हमला उस समय किया गया जब हमास के प्रतिनिधि ट्रंप की पेशकश पर चर्चा कर रहे थे। उनके मुताबिक, यह दिखाता है कि, वाशिंगटन और तेल अवीव दोनों ही ग़ाज़ा में प्रतिरोध को समाप्त करने और फ़िलिस्तीनी नेतृत्व को वार्ता की मेज़ पर दबाव में लाने की साज़िश कर रहे हैं।

नज़्ज़ाल ने इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि, वह वार्ता की प्रक्रिया को नाकाम करके “पूर्ण विजय” का झूठा भ्रम पाना चाहते हैं। लेकिन ग़ाज़ा में जारी प्रतिरोध और उसकी सैन्य कार्रवाइयाँ ही फ़िलिस्तीनी वार्ताकारों के हाथ में मज़बूत कार्ड हैं, जिन्हें कोई ताक़त छीन नहीं सकती।

अल-जज़ीरा ने उनके हवाले से यह भी लिखा कि “ग़ाज़ा में प्रतिरोध का निरस्त्रीकरण किसी भी हाल में क़बूल नहीं होगा, चाहे कितनी ही साज़िशें क्यों न रची जाएँ।”

इस बयान ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि, हमास और अन्य फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध समूह ग़ाज़ा की रक्षा और इज़रायली आक्रमण का मुक़ाबला करने के लिए अपने हथियार छोड़ने को तैयार नहीं हैं, और क़तर में हुए इस हमले ने उनकी एकजुटता को और मज़बूत कर दिया है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *