यूएई और सीरिया के बीच 10 साल बाद सीधी उड़ान शुरू

यूएई और सीरिया के बीच 10 साल बाद सीधी उड़ान शुरू

सीरिया के खिलाफ आतंकी संगठनों का भरपूर समर्थन करने वाले यूएई ने आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में निर्णायक जीत के बाद सीरिया से अपने संबंधों को फिर से सुधारते हुए कई महत्वपूर्ण क़दम उठाये हैं.

इसी कड़ी में आज 10 साल बाद दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू हुई है . अरब मीडिया कि रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात और सीरिया के बीच एक दशक के रुकावट के बाद, शारजाह और लाज़क़िया के बीच सीधी उड़ान आखिरकार आज शुरू हो गई.

सीरिया के परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक़ यूएई और सीरिया के बीच 10 साल बाद पहली सीधी उड़ान शुरू हुई. यह फ्लाइट यूएई के अल शारजाह हवाई अड्डे से लाज़क़िया हवाई अड्डे के लिए आयी जिसमे 151 मुसाफिर सवार थे.

पहले यह फ्लाइट दमिश्क़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचना थी लेकिन दमिश्क़ एयरपोर्ट पर तल अवीव के आतंकी हमलों के कारण यहाँ अंतर्राष्ट्रीय उड़ान का आना जाना बुरी तरह प्रभावित हुआ है. जिस वजह से इस फ्लाइट को लाज़क़िया स्थान्तरित कर दिया गया.

बता दें कि दुनिया भर के विश्लेषकों और नेताओं को हैरत में डालते हुए कुछ समय पहले ही सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद 11 साल बाद संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर गए थे. जहाँ उन्होंने यूएई के नेताओं से मुलाक़ात की थी. दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई बैठक में सीरिया की अखंडता संप्रभुता एवं इस देश से दमिश्क़ की अनुमति के बिना आयी ग़ैर मुल्की फौजों को निकाले जाने और संकट का शांतिपूर्ण समाधान निकालने पर सहमति बनी थी. इस मुलाक़ात में यूएई ने सीरिया की राजनैतिक एवं मानवीय सहायता पर ज़ोर दिया था.

यूएई के राष्ट्रपति एवं तत्कालीन क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन ज़ाएद ने असद को सनबोधित करते हुए कहा था कि सीरिया अरब दुनिया का एक महत्वपूर्ण भाग है वह अरब रक्षा का स्तंभ है. संयुक्त अरब अमीरात सीरिया में शांति एवं लोगों के विकास के लिए दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को मज़बूत करने की दिशा में काम कर रहा है.

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *