सऊदी अरब सरकार का विरोध करने पर मिली मौत की सजा सऊदी अरब राजशाही का विरोध करना एक नागरिक को बहुत भारी पड़ गया।
सऊदी अरब सरकार का विरोध करना उत्तरी कतीफ के अल क़दीह क्षेत्र के अहमद सअदी अल जंबी को बहुत महंगा पड़ा।
सऊदी लीक्स की रिपोर्ट के अनुसार आले सऊद तानाशाही ने अहमद सअदी को सऊदी सरकार का विरोध करने के आरोप में मौत की सजा सुनाते हुए उस पर अमल भी कर दिया है अहमद को बिना किसी पूर्व जानकारी के अचानक मार डाला गया है।
सऊदी अरब गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार अहमद सअदी पर कई आरोप लगाए गए थे जिसमें सऊदी शासन के खिलाफ विद्रोह भड़काने के आरोप में उन्हें मौत की सजा दी गई है।
सऊदी अरब में सरकार की तानाशाही नीतियों के विरोध में होने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शन में भाग लेने वाले लोगों को गिन गिन कर मौत के घाट उतारा जा रहा है और इन विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने वाले लोगों के लिए मृत्युदंड एक आम बात हो गई है।
सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने दावा किया है कि अहमद सअदी ने देश के सुरक्षा बलों के खिलाफ हथियारों का प्रयोग किया है और यह आतंकवाद की श्रेणी में आता है। अहमद सअदी पर आतंकवादियों की आर्थिक सहायता करने के आरोप भी लगाए गए हैं।
याद रहे कि सऊदी अरब के शिया बहुल क़तीफ समेत देश के कई हिस्सों में 2011 के बाद से ही शांतिपूर्ण सुधारवादी आंदोलन हुए थे जिसके बाद सऊदी अरब तानाशाही ने इस आंदोलन में भाग लेने वाले लोगों विशेषकर शिया समुदाय के लोगों को चुन-चुन कर निशाना बनाया है।
सऊदी अरब राजशाही अभी तक बहुत से लोगों को अन्याय पूर्ण ढंग से मौत की सजा दे चुकी है।


popular post
यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट
यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा