इस्राईल, तबाही मचा रहा है डेल्टा वेरिऐंट, डबल डोज़ के बाद भी संक्रमण फैला

इस्राईल में तबाही मचा रहा है डेल्टा वेरिऐंट डबल डोज़ के बाद भी संक्रमण फैला इस्राईल ने कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया में सबसे तेज टीकाकरण अभियान चलाया था यहाँ दो दो डोज़ लेने वाले भी डेल्टा वेरिएंट की चपेट में आ रहे हैं।

इस्राईल में जो वयस्क कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं, उनमें से आधे ऐसे हैं, जो पूरी तरह वैक्सीनेटिड हैं। इन लोगों को फाइजर की कोविड वैक्सीन लगी है।

वॉल स्ट्रीट जरनल की एक रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल में वायरस के नए मामलों के लिए डेल्टा वेरिएंट 90 फीसदी जिम्मेदार है। सरकार के लिए कोविड-19 पर विशेषज्ञ सलाहकार पैनल का नेतृत्व कर रहे रैन बैलिसर के हवाले से यह जानकारी दी गयी है।

इस्राईल में 12 साल से कम उम्र के बच्चे भी वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर को कोरोना वैक्सीन नहीं लगी है। संक्रमण के मामले दोबारा बढ़ने के कारण इस्राईल में एक बार फिर पांबदियां लगना शुरू हो गई हैं।

बचाव के तौर पर सरकार ने लोगों के लिए मास्क पहनना एक बार फिर अनिवार्य कर दिया है। डेल्टा वेरिएंट तेजी से फैलता है और मूल वायरस से अधिक खतरनाक है। सरकार ने लोगों से कहा है कि उन्हें इंडोर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना होगा।

इस्राईल में इस से पहले मामलों में कमी आने पर मास्क का नियम हटाया गया था। बीते चार दिनों में देश में 100 से ज्यादा मामले मिले हैं। कहा जा रहा है कि इस्राईल ने 16 साल से ऊपर की 80 फीसदी वयस्क आबादी का टीकाकरण पूरा कर लिया है।

इन लोगों को फाइजर-बायोएनटेक कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज लग गई हैं। इस्राईल महामारी प्रतिक्रिया बल के अध्यक्ष नचमन एश का कहना है कि मामलों में वृद्धि डेल्टा वेरिएंट के कारण हो रही है।

डेल्टा वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। हमें हर दिन मामलों में दो गुना बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एक अन्य चिंता की बात यह है कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

अगर हमारे पास ऐसे दो शहर हैं, जहां मामले तेजी से फैल रहे हैं, तो आने वाले वक्त में ऐसे शहरों की संख्या भी बढ़ेगी, जहां मामलों में इजाफा होगा।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *