इस्राईल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध, गज़्ज़ा को मानवीय सहायता का समर्थन

इस्राईल की यात्रा पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने आज क़ुद्स शहर में कहा है कि अमेरिका इस्राईल की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। हम ग़ज़्ज़ा में मानवीय सहायता का समर्थन करते हैं लेकिन यह सहायता ग़ज़्ज़ा के आम नागरिकों को मिलनी चाहिए ना कि हमास को।

अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल यात्रा पर पहुंचे ब्लिंकेन ने आज क़ुद्स में कहा कि अमेरिकी सरकार इस्राईल और फिलिस्तीनी दलों के बीच संघर्ष विराम के बाद योजनाबद्ध तरीके से गज़्ज़ा को मिलने वाली मानवीय सहायता का समर्थन करती है। ऐसी सहायता जिससे हमास को कोई लाभ ना पहुंचना चाहिए।

इस्राईली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वाशिंगटन इस्राईल के रक्षा अधिकारों का समर्थन करता है और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व्यक्तिगत रूप से इस्राईल के इस अधिकार को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

ब्लिंकेन ने कहा कि क्षेत्र की उनकी यात्रा खुद इस बात की प्रतीक है कि अमेरिका इस्राईल की रक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और वह क़ुद्स तथा वेस्ट बैंक संकट को खत्म करने और ग़ज़्ज़ा के पुनर्निर्माण को लेकर भी चिंतित है।

ब्लिंकेन ने कहा कि हम ने इस्राईल के मिसाइल डिफेंस सिस्टम आयरन डॉम को विकसित करने के लिए तल अवीव से बात की है।

popular post

यमन युद्ध में सऊदी अरब ने ओमान से लगाई गुहार, मध्यस्थता की अपील

रियाज़ : यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब ने अब इस मामले में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *