नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कड़ाके की ठण्ड में ठंडे पानी की बौछार

अपने गठन के बाद से सबसे कठिन दौर से गुज़र रहे इस्राईल के लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा है। पिछले तीन चुनाव के बाद भी देश में सरकार का गठन नहीं हो सका वहीँ कार्यकारी प्रधानमंत्री के खिलाफ पिछले कई महीनों से विशाल विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है।
भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे इस्राईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग को लेकर कड़ाके की ठण्ड में प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने देर रात उन पर पानी की बौछार की।
याद रहे कि पिछले कुछ महीन से जारी प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी हर हफ्ते यरूशलम में नेतन्याहू के आधिकारिक आवास के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हैं और यह सिलसिला सात महीने से भी अधिक समय से चला आ रहा है हालांकि प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार करना आम बात नहीं है।
पुलिस ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव किया, वस्तुएं फेंकी तथा पुलिस अवरोधकों को तोड़ने का प्रयास किया। इसमें एक अधिकारी मामूली रूप से घायल हो गया जिसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।
वहीँ भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कड़ाके की ठण्ड में ठंडे पानी की बौछार पद पर नहीं रह सकते हैं क्योंकि उन पर धोखाधड़ी, विश्वासघात तथा रिश्वत लेने के संगीन आरोप में मुकदमा चल रहा है। उन्होंने नेतन्याहू पर कोरोना वायरस संकट से ठीक से नहीं निपटने का भी आरोप लगाया है।

popular post

जॉर्डन के प्रिंस हसन एयरबेस के ईंधन भंडार और गोला-बारूद डिपो में आग लगा दी गई: आईआरजीसी

जॉर्डन के प्रिंस हसन एयरबेस के ईंधन भंडार और गोला-बारूद डिपो में आग लगा दी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *