ब्रिटिश बैंड ‘मैसिव अटैक’ ने फिलिस्तीन समर्थक संगीतकारों के समर्थन का ऐलान

ब्रिटिश बैंड ‘मैसिव अटैक’ ने फिलिस्तीन समर्थक संगीतकारों के समर्थन का ऐलान

ब्रिटेन के मशहूर म्यूज़िक बैंड मैसिव अटैक ने ऐलान किया है कि वह ग़ाज़ा में हो रही नस्लकुशी के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वाले हर संगीतकार के साथ खड़ा है, चाहे इसके चलते उन्हें म्यूज़िक इंडस्ट्री में अलग-थलग करने की कितनी भी कोशिशें क्यों न की जाएं।

ब्रिटिश बैंड Massive Attack ने ग़ाज़ा पट्टी में हो रहे जनसंहार के ख़िलाफ़ बोलने वाले संगीतकारों के एकजुटता अभियान की घोषणा की है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में बैंड ने लिखा:

“ग़ाज़ा की तसवीरें हम सभी के सामने हैं। हम आज उन कलाकारों के तौर पर बोल रहे हैं जिन्होंने वहां हो रही नस्लकुशी और उसमें ब्रिटिश सरकार की संलिप्तता के ख़िलाफ़ अपने सार्वजनिक मंच का इस्तेमाल करने का फ़ैसला किया है। बैंड ने यह भी बताया कि उन्हें म्यूज़िक इंडस्ट्री की तरफ से कई तरह की धमकियों और दबावों का सामना करना पड़ा है।

बैंड ने कहा:
“हमारे खिलाफ़ कई संगठन सक्रिय हैं। म्यूज़िक इंडस्ट्री में भी कुछ लोग हमारे दुश्मन बन गए हैं। हमें अलग-थलग करने और चुप कराने की तमाम कोशिशें की जा रही हैं। ऐसे में हम उन तमाम कलाकारों के साथ खड़े हैं जिन पर ऐसा ही दबाव डाला जा रहा है।”

बैंड ने मांग की है कि:

ग़ाज़ा में इंसानी मदद की तत्काल और निर्बाध पहुँच सुनिश्चित की जाए

चिकित्सा और राहत कर्मियों को निशाना बनाए जाने की बर्बरता बंद की जाए

ब्रिटेन द्वारा इज़रायल को हथियारों की बिक्री तत्काल रोकी जाए

और ग़ाज़ा में “तुरंत और स्थायी युद्ध-विराम लागू किया जाए।

popular post

इमाम हुसैन के ज़ायरीन पर हुए हमले का जवाब कुवैत के अल-अदीरी सैन्य अड्डे पर हमला करके दिया गया: आईआरजीसी

इमाम हुसैन के ज़ायरीन पर हुए हमले का जवाब कुवैत के अल-अदीरी सैन्य अड्डे पर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *