संयुक्त अरब अमीरात {UAE} और बहरैन ने 15 सितम्बर 2020 को व्हाइट हाउस में इस्राईल के साथ समझौता करते हुए जब इस देश को आधिकारिक रूप से मान्यता दे, अपने संबंधों को सार्वजनिक करने की घोषणो की थी तो दुनिया भर विशेष कर मुस्लिम जगत में हलचल मच गई थी।
अब बहरैन ने इस्राईल के साथ संबंधों को सार्वजनिक करने के साथ ही इस देश के साथ व्यापारिक समझौतों पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आले ख़लीफ़ा के अधीन इस देश ने इस्राईली कंपनी मेकोरोट नेशनल वाटर के साथ अरबों डॉलर के समझौते को मंज़ूरी दी है जिसके तहत यह कंपनी बहरैन को खारे पानी को शुद्ध जल में बदलने की तकनीक देगी।
रिपोर्ट के अनुसार दोनों पक्ष इस समझौते को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं और जल्द ही मनामा में इस समझौते पर दोनों पक्ष हस्ताक्षर कर देंगे। अभी तक इस समझौते की रक़म का सही आंकड़ा नहीं पता लगाया जा सका है लेकिन इस्राईल ह्यूम ने कहा है कि यह सौदा बिलियनों डॉलर का है।
मेकोरोट नेशनल वाटर के अधिकारियों के अनुसार यह दोनों पक्षों के बीच होने वाला पहला समझौता है हम इस क़रार के बाद पहले चरण में मनामा या अबू धाबी में अपना पहला प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। याद रहे कि बहरैन और संयुक्त अरब अमीरात ने 15 सितम्बर को व्हाइट हाउस में इस्राईल के साथ आधिकारिक समझौते करते हुए इस देश को मान्यता देते हुए अपने दशकों पुराने गोपनीय संबंधों को सार्वजनिक कर दिया था।


popular post
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा