ईरान फोबिया के शिकार नेतन्याहू पर लगाम कसने के लिए बैनी गांट्ज़ वाशिंगटन रवाना

ईरान फोबिया के शिकार नेतन्याहू पर लगाम कसने के लिए बैनी गांट्ज़ वाशिंगटन रवाना, ईरान फोबिया के शिकार नेतन्याहू सत्ता बचाए रखने के लिए ईरान के खिलाफ ज़हर उगल रहे हैं वह खुद को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट हो रहे इस्राईल के विपक्ष को रोकने के लिए कोई भी अप्रिय हरकत कर सकते हैं।

नेतन्याहू ने कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम इस्राईल के लिए डरावना सपना है ट्रम्प और उनके दामाद को तो नेतन्याहू शीशे में उतारने में सफल रहे लेकिन बाइडन प्रशासन में उनके अरमानों का जनाज़ा निकलता हुआ प्रतीत हो रहा है।

इस्राईल की वल्ला वेबसाइट ने एक रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राईल के युद्ध मंत्री बैनी गांट्ज़ को वाशिंग्टन बुलाया है ताकि नेतन्याहू ईरान के खिलाफ कोई अभियान न छेड़ सकें और गांट्ज़ को उन पर अंकुश लगाने के लिए ज़िम्मेदारी सौंप सकें। कहा जा रहा है कि नेतनयाहू अपने विरोधियों को सरकार गठन से रोकने के लिए यह काम कर सकते हैं।

हालाँकि गांट्स के वाशिंग्टन दौरे का लक्ष्य इस्राईल के मिसाइल डिफ़ेंस सिस्टम आयरन डॉम के आधुनिकीकरण पर विचार विमर्श बताया जा रहा है मगर जिस प्रकार बैनी गांट्ज़ को आनन फ़ानन में वाशिंग्टन तलब किया गया है उस से तो यही लगता है कि मामला कुछ और ही है। जानकार सूत्रों का कहना है कि बैनी गांट्ज़ की वाशिंगटन यात्रा के पीछे ईरान का विषय है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *