उत्तरी इराक में तुर्की के आतंकी ठिकानों पर हमले, अगला निशाना तुर्की होगा

उत्तरी इराक में तुर्की के आतंकी ठिकानों पर हमले, अगला निशाना तुर्की होगा

सीरिया और इराक के बड़े भाग पर क़ाबिज़ तुर्की के अतिक्रमणकारी हमलों के खिलाफ अब स्थानीय लोगों और स्वंयसेवी समूहों का सब्र जवाब देने लगा है.

उत्तरी इराक में एक पिकनिक स्पॉट पर तुर्की के बर्बर हमलों में 9 लोगों की मौत और 30 से अधिक के घायल होने के बाद इराक में राजनैतिक दलों और पार्लियामेंट से लेकर आम जनता तक हर जगह तुर्की के खिलाफ ग़ुस्से की लहर है.

उत्तरी इराक में तुर्की के कई आतंकी अड्डों पर इराकी स्वंयसेवी समूहों ने रॉकेट हमले दाग़ते हुए तुर्की को चेतावनी दी ही कि अगर व जल्द ही इराक से नहीं निकलता तो इन हमला का अगला निशाना तुर्की की सरहदों के अंदर होगा.

इराक के कुर्दिस्तान में तुर्की के अड्डों को निशाना बना कर किये गए इन हमलों की ज़िम्मेदारी दो गुटों ने ली है. इन गुटों ने खुद के इराकी होने का दावा किया है. स्थानीय कुर्द मीडिया ने खबर देते हुए कहा था कि यहाँ तुर्की के अड्डे को दो राकेट से निशाना बना कर हमला किया गया है.

इन हमलों की ज़िम्मेदारी की लेते हुए सराया औलिया अल- दम नामक संगठन ने कहा कि इराक की जनता के खिलाफ किये गए तुर्की के वहशी हमलों के जवाब में हमने यह कार्रवाई की है. इस संगठन ने अपने टेलीग्राम पर इस हमले की ज़िम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह कार्रवाई इराक सीमा में 24 किलोमीटर अंदर बनाये गए तुर्की के एक अड्डे पर की गई है.

सराया औलिया अल- दम ने तुर्की को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तुर्की ने इराक की ज़मीन से अपने सियनिकों को वापस बुलाते हुए अपने अड्डे बंद न किये तो हमारा अगला निशाना तुर्की की सरहदों के अंदर होगा.
वहीँ ज़ेलिकान में तुर्की के एक अन्य अड्डे पर हमले की ज़िम्मेदारी लेते हुए “लिवा ए अहरारुल इराक” ने कहा कि यह हमले हमने किये हैं.

कुर्दिस्तान के स्थानीय अधिकारियों ने कल रात ज़ेलिकान पर हमले की जानकारी देते हुए कहा है कि यहाँ 3 रॉकेट दाग़े गए हैं लेकिन इन हमलों में न कोई मारा गया, न ही कोई कोई घायल हुआ है.

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *