तेल अवीव में दो संवेदनशील सैन्य ठिकानों पर हमला किया: यमन

तेल अवीव में दो संवेदनशील सैन्य ठिकानों पर हमला किया: यमन

यमन की सशस्त्र सेनाओं के प्रवक्ता ब्रिगेडियर याहया सरी ने एक बयान में बताया कि देश की मिसाइल यूनिट ने “फिलिस्तीन 2” नामक दो हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइलों का उपयोग करते हुए तेल अवीव क्षेत्र में दो खास और संवेदनशील सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

ब्रिगेडियर सरी ने कहा कि यह ऑपरेशन, फिलिस्तीनी जनता के समर्थन में, ग़ाज़ा के निवासियों के खिलाफ अपराधों के जवाब में और “फतह मवऊद ” (प्रत्याशित विजय) नामक पांचवें चरण और इज़रायल की आक्रामकता के खिलाफ पवित्र संघर्ष के तहत किया गया। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन ख़ुदा की कृपा से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह हमला ऐसे समय हुआ जब इज़रायली शासन ने सना और हुदैदा प्रांतों में, जिनमें बिजली संयंत्र शामिल हैं, नागरिक सुविधाओं पर हमले किए। हमारा जवाब पूरी तरह से स्वाभाविक और वैध प्रतिक्रिया के तहत दिया गया।

यमन की सशस्त्र सेनाओं के प्रवक्ता ने कहा कि इज़रायल के ग़ाज़ा में अत्याचार और अपराधों के जवाब में हमारी धार्मिक और नैतिक जिम्मेदारी को रोक नहीं सकते। हम शत्रु के सभी लक्ष्यों पर उपयुक्त हथियारों से हमले जारी रखेंगे।

ब्रिगेडियर सरी ने अंत में कहा कि यमन की सशस्त्र सेनाओं का ऑपरेशन तब तक खत्म नहीं होगा जब तक ग़ाज़ा पर आक्रमण रोका नहीं जाता और उसकी नाकाबंदी समाप्त नहीं होती। इससे पहले, यमनी मीडिया ने बताया कि आज सुबह इज़रायली शासन द्वारा सना और हुदैदा में किए गए हवाई हमलों में 9 लोग शहीद हो गए और 3 घायल हुए।

दूसरी ओर, अंसारुल्लाह के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य मोहम्मद अल-बुखैती ने कहा कि यमन का सैन्य अभियान ग़ाज़ा के समर्थन में जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ग़ज़ा में सामूहिक नरसंहार अपराधों को रोकने तक हम हर तरह के तनाव का समान जवाब देंगे।

popular post

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन बहरीन के लोगों ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *