मस्जिदे अक़्सा पर हमले के समय क़ुद्स में मौजूद था अरब देश का प्रतिनिधि दल

मस्जिदे अक़्सा पर हमले के समय क़ुद्स में मौजूद था अरब देश का प्रतिनिधि दल सोमवार को एक इस्राईली चैनल ने खुलासा किया कि अरब देश का एक प्रतिनिधि दल जिसने तल अवीव के साथ संबंध सामान्य किए थे वह यरूशलेम में ही था जब हमास के एक फिलिस्तीनी ने बाब अल-सिलिसिला पर हमला किया था।

मस्जिदे अक़्सा के दरवाजे पर हमला हुआ जिसमें एक इस्राईली की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। आधिकारिक कान चैनल ने बताया कि मोरक्कन मीडिया और सांस्कृतिक हस्तियों के एक प्रतिनिधि दल कल यरूशलम में पुराने शहर पर हमले के दौरान विदेश मंत्रालय के निमंत्रण पर क़ुद्स में मौजूद था ।

मोरक्को के प्रतिनिधि दल का नेतृत्व अल-कुरा अबू सलेम कर रहा था जिस ने कहा कि मेरे कुछ दोस्त और प्रतिनिधि दल के सदस्य हमले के बाद डरे हुए हैं,  प्रतिनिधि दल हमले की निंदा करता है हम इन मूर्खतापूर्ण कृत्यों की कड़ी निंदा करते हैं जो इस क्षेत्र में शांति प्रयासों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस हमले के पीछे चाहे वह ईरान हो या हमास मैं कहता हूं कि आप अपने घृणित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल नहीं होंगे। हमले के बाद के तनाव के बावजूद, मोरक्को के प्रतिनिधि दल के सदस्य योजना के अनुसार इस्राईल की अपनी यात्रा जारी रखने की योजना बना रहे हैं। मोरक्को के प्रतिनिधि दल का नेतृत्व अल-कुरा अबू सलेम ने कहा कि  हम अल-अक्सा मस्जिद जाने, बाज़ारों का दौरा करने और यरुशलम में प्रार्थना करने का अवसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

मस्जिदे अक़्सा इस समय इस्राईल और फिलिस्तीन के बीच हो रहे हिंसक झड़पों का अखाड़ा बनी हुई है। मस्जिदे अक़्सा मशरीक़ी यरूशलम यानी East Jerusalem में है। दूसरी आलमी जंग के बाद जब फ़िलस्तीन पर इस्राईल नाम के सहयूनियों का क़ब्ज़ा हो गया तब भी मस्जिदे अक़्सा फ़िलस्तीन का हिस्सा मानी गई।

 

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *