पेगासस बनाने वाली एनएसओ पर एप्पल ने मुकदमा ठोका इस्राईल की एनएसओ कंपनी पर आईफोन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एप्पल ने मुकदमा ठोका है।
पेगासस बनाने वाली एनएसओ कंपनी ऑफ ग्रुप पर एप्पल ने मुकदमा दर्ज कराया है। एप्पल का कहना है कि एनएसओ पेगासस का दुरुपयोग कर रही है। दुनिया भर में हाहाकार मचाने वाले पेगासस स्पाइवेयर को बनाने वाली एनएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए एप्पल ने आरोप लगाया है कि एनएसओ ने साइबर निगरानी मशीन बनाई है और इसका दुरुपयोग हो रहा है।
एप्पल का कहना है कि पेगासस के माध्यम से आईफ़ोन रखने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। एनएसओ ग्रुप राज्य प्रायोजित है। बिना किसी जवाबदेही के इस स्पाइवेयर पर लाखों डॉलर खर्च किए जा रहे हैं। इसे तत्काल बदले जाने की आवश्यकता है। एप्पल के डिवाइस सबसे सुरक्षित हार्डवेयर है लेकिन राज्य प्रायोजित स्पाइवेयर विकसित करने वाली निजी कंपनियां और भी अधिक खतरनाक हो रही हैं।
याद रहे कि पेगासस बनाने वाली एनएसओ के खिलाफ एप्पल की अपील से पहले व्हाट्सएप भी अदालत जा चुका है। माइक्रोसॉफ्ट और गूगल ने भी फेसबुक के मुकदमे का समर्थन किया था। एप्पल ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि पेगासस स्पाइवेयर आईफोन और एंड्रॉयड मोबाइल के फोन के माइक्रोफोन, कैमरा समेत अन्य दूसरे डाटा तक सरकार को पहुंच बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
एप्पल ने अपनी रिपोर्ट में उन तथ्यों का भी हवाला दिया है जब पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल राजनेताओं, पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ किया गया है। एनएसओ का दावा है कि उसके ग्राहक निजी ना होकर अलग-अलग देशों की सरकारें हैं। आपको बता दें कि अमेरिका ने हाल ही में एनएसओ को प्रतिबंधित कंपनियों की ब्लैक लिस्ट में डाला था। अमेरिका की ब्लैक लिस्ट में आने का मतलब है कि अमेरिका से किसी भी तकनीक को खरीदना मुश्किल हो जाएगा।
एमआईटी टेक्नोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार एनएसओ के ब्लैक लिस्ट होने के बाद इस कंपनी के कर्मचारियों के मनोबल और कंपनी के कारोबार पर भी प्रभाव पड़ेगा। अमेरिका के प्रतिबंधों के बाद इस कंपनी के लिए विंडोज और आईफोन चलाने वाले लैपटॉप जैसे आइटम खरीदने के लिए भी सरकार से अनुमति मांगनी होगी और अमेरिकी सरकार के पास यह विकल्प होगा कि वह एनएसओ की मांग की अनदेखी कर दे।


popular post
ईरान ने अमेरिका और इज़रायल का भौकाल ख़त्म कर दिया
ईरान ने अमेरिका और इज़रायल का भौकाल ख़त्म कर दिया अमेरिका और इज़रायल ने ताकत
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा