मस्जिदे अक़्सा के खतीब की अपील, बैतुल मुक़द्दस बचा लो

मस्जिदे अक़्सा के खतीब की अपील, मस्जिद बचा लो

मस्जिदे अक़्सा के इमाम ने फिलिस्तीन की जनता से बैतुल मुक़द्दस को बचाने की अपील की है. मस्जिदे अक़्सा के इमाम शैख़ अक्रमा सबरी ने कहा है कि मस्जिदे अक़्सा को लेकर इस्राईल की योजना कभी सफल नहीं होगी .

शैख़ अक्रमा सबरी ने कहा कि फिलिस्तीन की जनता कभी इस्राईल के योजना को सफल नहीं होने देगी. हम मस्जिद के किसी भी भाग पर इस्राईल को क़ब्ज़ा जमाने नहीं देंगे.

उन्होंने कहा कि मैं फिलिस्तीन के लोगों को बड़ी संख्या में नमाज़े जुमा में भाग लेने कि दावत देता हूँ. शैख़ अक्रमा सबरी ने फिलिस्तीनियों को जबरन क़ुद्स से निकालने कि निंदा करते हुए कहा कि इस ज़ुल्म के बाद भी इस्राईल को इस मस्जिद पर क़ब्ज़ा जमाने के अपने षड्यंत्र में कामयाबी नहीं मिलेगी. पूरी दुनिया में ऐसा ज़ुल्म कहीं भी नहीं है जैसे इस्राईल ने फिलिस्तीनी जनता के साथ किया है.

उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी जनता पर क्रूर अत्याचार , जवानों कि गिरफ़्तारी और क़त्ल के बाद फिलिस्तीन के जवान हर क़ुर्बानी देने के लिए तैयार हैं. शैख़ अक्रमा सबरी ने कहा कि इस्राईल ने पिछले कुछ महीने में ही 1700 से अधिक फिलिस्तीनी जवानों को बंदी बनाया है और सैंकड़ो लोगों को ज़ख़्मी किया .

बता दें कि शैख़ अक्रमा सबरी इस से पहले भी कहते रहे कि इस्राईल ने मस्जिदे अक़्सा और क़ुद्स को फौजी छावनी में बदल दिया है. इस्राईल बैतुल मुक़द्दस पर क़ब्ज़े और इस शहर के यहूदीकरण का इरादा रखता है.

शैख़ अक्रमा सबरी ने इस्राईल के हमलों कि निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह के हमलों से उन्हें कभी कोई फायदा नहीं होगा. अल-अक्सा मस्जिद और पूर्वी यरुशलम में इस्राईल की कार्रवाई बर्बर और आतंकवादी कृत्य है जो अंतरराष्ट्रीय और मानवीय कानून और सभी धर्मों कि शिक्षा के विपरीत है

 

popular post

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *