हमास इस्राईल संघर्ष विराम को प्रभावी बनाने इस्राईल पहुंचे ब्लिंकेन

अमेरिका के विदेश मंत्री ब्लिंकेन इस्राईल यात्रा पर आज तल अवीव पहुँच गए हैं। i24 न्यूज़ के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन मंगलवार की सुबह इस्राईल पहुंच गए हैं ब्लिंकेन ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य इस्राईल और फिलिस्तीनी दलों के बीच हुए संघर्ष विराम को मजबूत बनाना है।

याद रहे कि इससे पहले ब्लिंकेन ने कहा था कि बाइडन प्रशासन की प्राथमिकता यह है कि वह जितनी जल्दी हो सके फिलिस्तीन के आम नागरिकों को मानवता प्रेमी सहायता पहुंचाएं। ब्लिंकेन ने कहा है कि हमारा पहला चरण होगा कि हम मुश्किलों का सामना कर रहे ग़ज़्ज़ा में मानवता प्रेमी सहायता पहुंचाएं।

ब्लिंकेन ने इस्राईल और फिलिस्तीनी नेताओं के साथ गंभीर सहयोग की बात पर बल देते हुए कहा कि वास्तविक शांति स्थापना के लिए हमें अभी बहुत ज्यादा काम करना है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि अमेरिका इस्राईल और फिलिस्तीन लोगों के साथ समान व्यवहार करने की इच्छा रखता है और दोनों पक्षों को सम्मान देता है।

याद रहे कि ब्लिंकेन के दावों के विपरीत ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के बर्बर हमले जिस समय अपने चरम पर थे तब अमेरिकी प्रशासन ने इस्राईल का भरपूर समर्थन किया था यहां तक के इस्राईल के खिलाफ लाए गए अपने सहयोगी देशों के प्रस्ताव को भी अमेरिका ने ठुकरा दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles