हमास विरोधी प्रदर्शन दरअसल “शैडो यूनिट” की चाल थी: इज़रायली बंदी

हमास विरोधी प्रदर्शन दरअसल “शैडो यूनिट” की चाल थी: इज़रायली बंदी

ग़ाज़ा से रिहा हुए एक इज़रायली सैनिक ने खुलासा किया है कि जिस “हमास विरोधी प्रदर्शन” को इज़रायली मीडिया ने सात महीने पहले बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया था, वह असल में हमास की “यूनिट अल-ज़िल्ल” यानी “यूनिट ऑफ शैडो” की एक रणनीति थी। इस नकली प्रदर्शन के ज़रिए हमास ने अपने बंदियों को गुपचुप तरीके से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया — और इज़रायली मीडिया ने उसी को “जनता का विरोध” समझकर जश्न मनाया।

करीब सात महीने पहले सऊदी चैनल “अल-अरबिया” और कई इज़रायली मीडिया हाउसों ने दावा किया था कि ग़ाज़ा में हमास के ख़िलाफ़ जनता सड़कों पर उतर आई है। अब हाल ही में रिहा हुए एक इज़रायली सैनिक की गवाही से पता चला है कि यह पूरा प्रदर्शन हमास की योजना के तहत रचा गया नाटक था।

इस सैनिक ने बताया कि “यूनिट ऑफ शैडो” के सदस्य भीड़ में शामिल थे और उन्होंने बेइत-लहया, बेइत-हनून से लेकर ख़ान-यूनुस तक का रास्ता कवर किया। इस दौरान कुछ इज़रायली बंदियों को नकाब पहनाकर भीड़ के बीच से होते हुए एक घर तक पहुँचाया गया और फिर टनलों के ज़रिए दूसरे इलाकों में सुरक्षित ले जाया गया। इज़रायली ड्रोन और निगरानी तंत्र को इस पूरी गतिविधि का कोई पता नहीं चला।

उसके मुताबिक़ कुछ बंदियों ने खुद नारों और प्रदर्शन के निर्देशन में हिस्सा लिया ताकि वे पूरी तरह आम लोगों में घुल-मिल जाएँ। यह ऑपरेशन सिर्फ़ बंदियों को सुरक्षित पहुँचाने के लिए नहीं था, बल्कि इसके ज़रिए ग़ाज़ा में मौजूद इज़रायली एजेंटों और मुख़बिरों की पहचान भी की गई। जिनमें “अबू शबाब” और “दग़मश” जैसे गुटों से जुड़े लोग शामिल थे, जिन पर बाद में कार्रवाई की गई।

अब वही “यूनिट ऑफ शैडो” ग़ाज़ा के भीतर जासूसों और ग़द्दारों की सफ़ाई का मिशन चला रही है — एक ऐसा मिशन जिसने दुनिया की सबसे उन्नत ख़ुफ़िया एजेंसियों को भी हैरान कर दिया है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *