अंसारुल्लाह ने सना पर इज़रायली झंडा फहराने की धमकी का जवाब दिया
इज़रायली रक्षामंत्री की हालिया बयानबाज़ी में यह धमकी दी गई थी कि, वह यमन की राजधानी सना पर अपना झंडा फहराएंगे। इस धमकी पर यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद अल-फ़रह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
फ़ारस न्यूज़ एजेंसी के अंतरराष्ट्रीय डेस्क के अनुसार, मोहम्मद अल-फ़रह ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा: “जो लोग सना में अपना झंडा फहराने की बात करते हैं, उन्हें पहले बंदरगाह ‘इलात’ (जो यमनी हमलों के कारण बंद है) को दोबारा चालू करना चाहिए और कम से कम अपने ही जहाज़ों पर अपना झंडा फहराने की क्षमता हासिल करनी चाहिए। क्योंकि इज़रायल हमारे समुद्री अभियानों के डर से अपने जहाज़ों को अन्य देशों के झंडों के नीचे छुपा रहा है।”
उन्होंने इज़रायल के रक्षामंत्री इस्राइल काट्ज़ को संबोधित करते हुए कहा: “तुम सना पर क़ब्ज़े की बात करते हो, जबकि तुम ‘गैलेक्सी’ जहाज़ तक वापस लेने में असमर्थ हो। बता दें कि, एक दिन पहले ही इज़रायल के रक्षामंत्री ने धमकी दी थी कि, इज़रायली शासन अंसारुल्लाह नेता सैयद अब्दुल मलिक अल-हूथी को निशाना बनाएगा और सना पर इज़रायली झंडा फहराएगा।
विश्लेषकों का मानना है कि इज़रायली मंत्री की यह बयानबाज़ी वास्तव में उन भारी नुकसानों का प्रतिबिंब है, जो इज़रायल को यमन के हमलों की वजह से उठाने पड़े हैं और यह इज़रायल की थकावट और कमजोरी को दर्शाता है।
यमनी बल लाल सागर और बाब अल-मंदब में इज़रायल या उससे जुड़े जहाज़ों पर अपने अभियान जारी रखे हुए हैं। इन हमलों ने इज़रायल के बंदरगाहों को पंगु बना दिया है, जिसमें सबसे अहम इलात बंदरगाह है। साथ ही, यमन की सशस्त्र सेनाएँ क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन के गहरे हिस्सों तक हमले कर रही हैं और वहाँ के अहम ठिकानों, जैसे कि, बेन गुरियन और रामोन हवाई अड्डों, पर लगातार हमले कर रही हैं।
यमनी सेना ने ज़ोर देकर कहा है कि, वे ग़ाज़ा की मदद करने के अपने रुख़ को जारी रखेंगे, जब तक कि, इज़रायल की आक्रामकता बंद नहीं हो जाती और ग़ाज़ा की नाकेबंदी पूरी तरह हटा नहीं दी जाती।


popular post
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा