इज़रायल में आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू के घर के बाहर आग लगाई

इज़रायल में आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू के घर के बाहर आग लगाई

ग़ाज़ा युद्ध और बंदी इज़रायली क़ैदियों की रिहाई को लेकर इज़रायल के अंदर विरोध अब सीधा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ख़िलाफ़ भड़क उठा है। आज सुबह यरुशलम में प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू के घर के बाहर आग लगा दी, जिससे आसपास खड़े कई वाहन भी जल उठे। यह घटना इस बात का सबूत है कि, जनता का ग़ुस्सा अब प्रशासन के क़ाबू से बाहर हो रहा है।

नेतन्याहू सरकार की ज़िद—ग़ाज़ा पर क़ब्ज़े की योजना और युद्ध को जारी रखने के खिलाफ़ हर वर्ग में आक्रोश है। इज़रायली बंदियों के परिवारों ने रणनीतिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर के घर के बाहर प्रदर्शन किया और मांग की कि तुरंत युद्ध रोका जाए और क़ैदी अदला-बदली समझौता किया जाए।

यह ग़ुस्सा सिर्फ़ सड़कों तक सीमित नहीं रहा। बस्तीवालों ने यरुशलम के पास “लात्रुन” सड़क पर कार रैली निकाली और “युद्ध बंद करो” का संदेश दिया। वहीं दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों ने यरुशलम की राष्ट्रीय पुस्तकालय में धरना देकर सरकार की नीतियों का खुला विरोध किया।

स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को पुस्तकालय की छत पर चढ़े 13 प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार करना पड़ा। लेकिन गिरफ्तारी भी यह संकेत देती है कि नेतन्याहू प्रशासन जनता की आवाज़ को दबाने की कोशिश में है, जबकि समाज का बड़ा हिस्सा अब युद्ध और नेतन्याहू की नीतियों को अस्वीकार कर चुका है। नेतन्याहू पर दबाव दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। एक तरफ़ ग़ाज़ा युद्ध में असफलता और दूसरी ओर अंदरूनी विरोध—यह दोनों ही मिलकर उनके नेतृत्व को गंभीर संकट में डाल चुके हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *