फिलिस्तीन इस्राईल संघर्ष पर अभी चुप रहेगा अमेरिका

फिलिस्तीन इस्राईल संघर्ष पर अभी चुप रहेगा अमेरिका, फाउंडेशन फॉर द डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज के जोनाथन चैंजर ने फिलिस्तीन इस्राईल संघर्ष पर अमेरिका की चुप्पी पर कहा कि संभावना है कि बाइडन प्रशासन अभी कुछ दिन और इस संघर्ष पर चुप रहे।

जोनाथन चैंजर ने कहा कि ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते में लौटने की बाइडन प्रशासन की मंशा इस्राईल-फिलिस्तीन संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों को जटिल करेगी। लेकिन एक बात स्पष्ट है कि वह फिलहाल ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमलों के बारे में चुप रहेंगे।

जोनाथन ने कहा कि इस्राईल हिंसा समाप्त करने के आह्वान की अनदेखी कर रहा है वह समय गुज़रने के साथ ग़ज़्ज़ा के खिलाफ अपने हमले तेज कर रहा है

सीएनबीसी के अनुसार इस्राईली सेना ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि उसने 20 मिनट में 54 युद्धक विमानों के साथ लगभग 35 लक्ष्यों पर हमला किया और इस दौरान ग़ज़्ज़ा पर बमबारी करने के लिए 110 मिसाइलों का इस्तेमाल किया। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों पर यह इस्राईल का घातक जवाब था।

इस्राईली सेना ने कहा कि उसकी बमबारी में हमास द्वारा खोदी गई 15 किलोमीटर सुरंगों को निशाना बनाया है जबकि पिछले कुछ घंटों में ही इस्राईल के लड़ाकू विमानों ने ग़ज़्ज़ा में हमास नेताओं के नौ घरों पर हमला किया है।

popular post

ईरान के साथ परमाणु वार्ता में प्रगति, समाधान की दिशा में बढ़ी बातचीत: ग्रॉसी

ईरान के साथ परमाणु वार्ता में प्रगति, समाधान की दिशा में बढ़ी बातचीत: ग्रॉसी अंतरराष्ट्रीय

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *