अमेरिका को नाजायज़ हमलों की भारी कीमत चुकानी होगी: लारिजानी 

अमेरिका को नाजायज़ हमलों की भारी कीमत चुकानी होगी: लारिजानी 

ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारिजानी ने अमेरिका और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि, ईरान के खिलाफ शुरू किया गया यह युद्ध अन्यायपूर्ण और उकसावे पर आधारित है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की नीतियों और दबाव में आकर अमेरिका को ईरान के साथ एक नाजायज़ और गैर-जरूरी युद्ध में झोंक दिया है।

लारीजानी ने कहा कि कुछ ही दिनों में 500 से अधिक अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की खबरें सामने आई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह वही “अमेरिका फर्स्ट” की नीति है, जिसका वादा ट्रंप ने किया था, या फिर यह “इज़रायल फर्स्ट” की रणनीति बन चुकी है? उनके अनुसार, इस टकराव ने न केवल मध्य पूर्व बल्कि पूरी दुनिया की शांति को खतरे में डाल दिया है।

उन्होंने अमेरिका पर ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन करने और बिना किसी वैध अंतरराष्ट्रीय आधार के सैन्य कार्रवाई शुरू करने का आरोप लगाया। लारीजानी ने इसे खुली दादागिरी करार देते हुए कहा कि ताकत के बल पर किसी स्वतंत्र देश को झुकाने की कोशिश अंतरराष्ट्रीय कानून और नैतिकता दोनों के खिलाफ है।

अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि, सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की शहादत का बदला लिया जाएगा और यह मामला यहीं खत्म नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि,“माजरा जारी है, और अमेरिका को इसका भारी परिणाम भुगतना पड़ेगा।

इस बयान के बाद क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील कर रहा है।

popular post

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *