इस्राईल के लिए ईरान से युद्ध नहीं करेगा अमेरिका : हसन नसरुल्लाह

लेबनान के प्रभावी राजनैतिक दल और प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह ने वर्ल्ड क़ुद्स डे के अवसर पर अपने संबोधन में फिलिस्तीन और क्षेत्रीय घटनाक्रम को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख किया।

सय्यद हसन नसरुल्लाह ने ईरान और सऊदी अरब के बीच वार्ता की खबरों का स्वागत करते हुए कहा कि हम ईरान के साथ विश्व समुदाय या अरब देश की वार्ता का स्वागत करते हैं।

विश्व क़ुद्स दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में सय्यद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि ईरान-सऊदी अरब वार्ता सकारात्मक है और हम ईरान के साथ किसी भी अंतर्राष्ट्रीय या अरब वार्ता का स्वागत करते हैं।

उन्होंने बाइडन के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन की प्राथमिकताओं के बदलने के बारे में बात करते हुए कहा कि अमेरिका की प्राथमिकताओं के बदलने से हमारे क्षेत्र पर प्रभाव पड़ेगा, और इससे क्षेत्र में अमेरिका के एजेंट विशेष कर हमारा दुश्मन इस्राईल चिंतित हो गए हैं।

इस्राईली प्रधानमंत्री नेतन्याहू जिस चीज को लेकर खुश थे, वह खत्म हो गई है। अमेरिका इस्राईल के कारण कभी भी ईरान के साथ युद्ध में नहीं जाएगा।

सय्यद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि फिलिस्तीनी लोगों का प्रतिरोध, और उनका अपने अधिकारों के लिए डट जाना , क़ुद्स से मुंह न फेरना यह सब एक अनिवार्य तत्व है।

 

popular post

सऊदी अरामको कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया: रॉयटर्स

सऊदी अरामको कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया: रॉयटर्स समाचार

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *