अमेरिका ने फिर दोहराया, परमाणु समझौते के लिए बस फ़रवरी तक का समय
अमेरिका ने एक बार ईरान के साथ परमाणु समझौते के लिए समय सीमा निर्धारित करते हुए अल्टीमेटम दिया है।
अमेरिका की ओर से परमाणु समझौते के लिए समय सीमा निर्धारित करने के बारे मे अनुमान लगते हुए, सीएनएन ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा कि जो बाइडन की सरकार का मानना है कि फरवरी के अंत तक वियना का किसी एक समझौते पर पहुंचने की संभावना है।
अमेरिकी पक्ष ने अब तक तीन बार डेड लाइन निर्धारित की है, जिनमें से दो को खारिज कर दिया गया है। अमेरिकी प्रशासन पहले, 1 फरवरी को समय सीमा के रूप में निर्धारित कर चुका था, फिर इसे फरवरी के मध्य में बदल दिया गया था, और अब कहा जा रहा है कि इस समझौते को पुनर्जीवित करने के लिए फरवरी के अंत तक का समय है।
वियना में शामिल विदेशी वार्ताकारों का कहना है, कि अमेरिका के इस समझौते में लौटने के क्षण के करीब आ रहे हैं। जबकि तीन अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि “अगर इस महीने के अंत तक परमाणु समझौते को पुनर्जीवित नहीं किया गया, तो अमेरिका अपनी नीतियो में बदलाव करेगा।
यूरोपीय अधिकारियों के अनुसार, वियना में बातचीत से विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और एक अंतिम समझौता वाशिंगटन में राजनीतिक निर्णयों पर निर्भर है। अमेरिकी अधिकारी ने यह भी दावा किया कि वार्ता में प्रगति की निरंतरता के लिए तेहरान की भी आवश्यक निर्णय लेने होँगे।
वियना वार्ता में शामिल एक अधिकारी ने इस दौर को बहुत संवेदनशील बताया और कहा कि हम वास्तव में अंतिम चरण और निर्णायक क्षणों में हैं। सीएनएन के अनुसार, एक अन्य अधिकारी ने कहा, “हमने (वियना में) प्रगति की है और सभी दलों के बीच पाए जाने वाले मतभेदों को कम किया है । इससे पहले, ईरानी अधिकारियों ने पश्चिमी देशों को समय सीमा निर्धारित करने के खिलाफ चेतावनी दी थी। वियना वार्ता में ईरान के प्रतिनिधियों ने कहा था कि तेहरान के लिए समय से अधिक परिणाम महत्वपूर्ण है।


popular post
इस्माइल क़ानी ने सऊदी अरब से यमन पर 11 वर्षों से जारी नाकाबंदी समाप्त करने की अपील की
इस्माइल क़ानी ने सऊदी अरब से यमन पर 11 वर्षों से जारी नाकाबंदी समाप्त करने
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा