इराक में अपनी सेना को बनाए रखने के लिए अमेरिका इस देश को आग में झोंकने को तैयार : करीम अलीवी

डोनाल्ड ट्रम्प की विदाई और अमेरिकी सत्ता में जो बाइडन की आमद के साथ ही इराक और सीरिया में आतंकी गुटों की गतिविधियां एक बार फिर से बढ़ गयी हैं । बाइडन के उप राष्ट्रपति रहते हुए ही इन देशों को अस्थिर करने के लिए अमेरिका ने आईएसआईएस का गठन किया था जिसका इक़रार पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प कई बार कर चुके हैं । अब इराक और सीरिया में इस आतंकी संगठन की बढ़ती गतिविधियों ने क्षेत्र को लेकर नई आशंकाओं को जन्म दे दिया है। अमेरिका में बाइडन के सत्ता संभालने के बाद से ही इराक में आतंकी हमलों में तेज़ी आ गयी है।

विश्लेषकों का कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य इराक में अमेरिकी सेना को रुकने के बहाने उपलब्ध कराना है वहीँ इराक की पार्लियामेंट्री सिक्योरिटी एंड डिफेंस समिति के वरिष्ठ सदस्य करीम अलीवी ने कहा कि अमेरिका और कुछ अरब देश इराक में मौजूद आतंकी समूहों का समर्थन कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि हमारी ख़ुफ़िया एजेंसियां आतंकियों के खिलाफ अपना अभियान तेज़ कर दें ताकि देश पर होने वाले आतंकी हमलों को रोका जा सके। सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहना होगा आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में तेज़ी आएगी।
करीम अलीवी ने कहा कि अमेरिका इराक में अपनी सेना को रोके रखने के लिए इराक को आग में झोंकने के लिए पूरी तरह तैयार है। याद रहे कि बृहस्पतिवार को बग़दाद के तैरान क्षेत्र में दो बम धमाकों में 32 लोग मारे गए थे वहीँ 110 घायल हो गए थे। इराकी सुरक्षा बलों के अनुसार कल भी सलाहुद्दीन प्रान्त में सुरक्षा बलों के हेडक्वार्टर पर आईएसआईएस ने अमेरिका के सहयोग से हमला किया था।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *