अली लारीजानी का मुसलमानों और इस्लामी देशों के नाम 6 बिंदुओं वाला पत्र
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम
दुनिया के मुसलमानों और इस्लामी देशों की सरकारों के नाम
1. ईरान ऐसे समय में अमेरिका-इज़रायल की एक छलपूर्ण आक्रामक कार्रवाई का सामना कर रहा था, जब बातचीत चल रही थी। इस हमले का उद्देश्य ईरान को विभाजित करना था। इस दौरान इस्लामी क्रांति के महान और समर्पित नेता आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई, कई आम नागरिक और सैन्य कमांडर शहीद हो गए। लेकिन इसके जवाब में ईरानी जनता ने राष्ट्रीय और इस्लामी प्रतिरोध का रास्ता अपनाया।
2. आप जानते हैं कि कुछ दुर्लभ राजनीतिक बयानों को छोड़कर लगभग किसी भी इस्लामी देश की सरकार, ईरानी जनता की मदद के लिए आगे नहीं आई। इसके बावजूद ईरान की जनता ने अपने मजबूत संकल्प से दुश्मन को परास्त किया, इस तरह कि आज दुश्मन खुद नहीं समझ पा रहा कि इस रणनीतिक संकट से कैसे निकले।
3. ईरान, अमेरिका और इज़रायल (बड़े और छोटे शैतान) के खिलाफ प्रतिरोध के रास्ते पर आगे बढ़ता रहेगा। लेकिन क्या इस्लामी देशों का रवैया पैगंबर मुहम्मद (सल्ल.) के उस कथन के विपरीत नहीं है जिसमें उन्होंने कहा था: “यदि कोई मुसलमान दूसरे मुसलमान की पुकार का जवाब न दे, तो वह मुसलमान नहीं है।” आखिर यह कैसी मुस्लिम एकता है?
4. कुछ देशों ने तो इससे भी आगे बढ़कर कहा कि, क्योंकि ईरान ने उनके देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और अमेरिका-इज़रायल के हितों को निशाना बनाया है, इसलिए ईरान उनका दुश्मन है। क्या ईरान हाथ पर हाथ रखकर बैठा रहता, जबकि उन्हीं देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों से ईरान पर हमले किए जा रहे थे?
यह केवल बहानेबाजी है। आज इस संघर्ष के एक तरफ अमेरिका और इज़रायल हैं और दूसरी तरफ मुस्लिम ईरान और प्रतिरोध की ताकतें। आप किस पक्ष में खड़े हैं?
5. इस्लामी दुनिया के भविष्य के बारे में सोचिए। आप जानते हैं कि अमेरिका आपसे कभी वफादारी नहीं निभाएगा और इज़रायल आपका दुश्मन है। एक पल रुककर अपने और क्षेत्र के भविष्य के बारे में विचार कीजिए। ईरान आपका शुभचिंतक है और आप पर प्रभुत्व जमाने की कोई इच्छा नहीं रखता।
6. इस्लामी उम्मत की एकता ही वह शक्ति है जो सभी देशों की सुरक्षा, प्रगति और स्वतंत्रता की गारंटी दे सकती है।
बंदा-ए-खुदा
अली लारीजानी


popular post
ट्रंप के करीबी ईरान से युद्ध के फैसले पर अब पछता रहे हैं: एक्सियोस
ट्रंप के करीबी ईरान से युद्ध के फैसले पर अब पछता रहे हैं: एक्सियोस अमेरिकी
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा