इस्राईल से संबंधो को लेकर अल्जीरिया की मोरक्को को चेतावनी

इस्राईल से संबंधो को लेकर अल्जीरिया की मोरक्को को चेतावनी अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्दुल मजीद ने इस्राईली शासन के साथ मोरक्को के समझौते पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम कि तरफ से अल जज़ाएर कि धमकी एक ऐसी रुस्वाई है जो १९४८ की बाद सी कभी नहीं हुई।

इस्राईल से संबंधो को लेकर अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्दुल मजीद ने स्पुतनिक समाचार एजेंसी के अनुसार, शुक्रवार की रात पत्रकारों और मीडिया के लोगों से कहा कि जो भी हम पर हमला करने कि हिम्मत करेगा हम भी उस पर हमला करेंगे, आँख के बड़के आँख और दांत के बदले दांत। हम इस क्षेत्र में अल्जीरिया की भूमिका और ईरान से इसकी निकटता के बारे में मोरक्को की चिंता को समझते हैं, अल्जीरिया ने पहले ही इस्राईल को अफ्रीकी संघ के पर्यवेक्षक सदस्य के रूप में स्वीकार करने के खिलाफ एक आक्रामक अभियान शुरू कर दिया है।

इस्राईल के युद्ध मंत्री बेनी गैंट्ज़ ने पिछले बुधवार को इस्राईल के अधिकारियों के साथ दो सैन्य समझौतों पर हस्ताक्षर करने के लिए मोरक्को की राजधानी रबात की यात्रा की थी। इस्राईल और मोरक्को ने पिछले साल अमेरिका की मध्यस्थता में हुए अब्राहम समझौते के तहत औपचारिक संबंध स्थापित किए थे। गैंट्ज की यात्रा किसी इस्राईली रक्षा मंत्री द्वारा अरब देश मोरक्को की पहली आधिकारिक यात्रा थी। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाना है।

गैंट्ज ने मोरक्को के रक्षा मंत्री अब्दुल लतीफ लोदी से मुलाकात की। रिपोर्ट के मुताबिक़ दोनों नेताओं के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए। इसके जरिये सुरक्षा सहयोग और भविष्य के हथियारों सौदे की नींव रखी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles