इस्राईल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पर्यटन को लेकर समझौता संयुक्त अरब अमीरात और इस्राईल ने अपने संबंधों को और मजबूत करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की है।
इस्राईल ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। संयुक्त अरब अमीरात सरकार की ओर से इस्राईल के साथ पर्यटन क्षेत्र में समझौते की खबर दी गई है।
आई मॉनिटर 24 की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात पर्यटन परिषद के अध्यक्ष एवं उद्यमिता और लघु तथा मध्यम उद्यम राज्यमंत्री अहमद बलहूल फलासी और इस्राईल के पर्यटन मंत्री के बीच हुई बातचीत में दोनों देशों ने पर्यटन को बढ़ावा देने पर सहमति जताई है।
संयुक्त अरब अमीरात न्यूज़ एजेंसी WAM की रिपोर्ट के अनुसार दोनों पक्षों ने इस बैठक के बीच पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग तथा सरकारी एवं निजी स्तर पर आर्थिक सहयोग के अवसरों को बढ़ाने और कारोबारी जगत के लिए नए एवं विविध अवसरों उपलब्ध कराने के मुद्दे पर चर्चा की।
दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग एवं पर्यटन क्षेत्र में विकास दोनों ही देशों की प्राथमिकता है अल फलासी ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात और इस्राईल के संबंध तेजी से विकसित हो रहे हैं और हमें उम्मीद है कि हम आने वाले समय में अपने साझा हितों एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इन संबंधों को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि सितंबर 2020 के बाद से ही दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य करने के बाद दोनों देशों के ग़ैर तेल व्यापार लगभग 700 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। हम दोनों देशों के बीच पर्यटन विभाग में भी काफी तेजी देखी गई है इस अवधि में ढाई लाख से अधिक इस्राईली नागरिकों ने संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया है। आने वाले समय में दोनों देश इससे क्षेत्र में एक दूसरे का सहयोग करेंगे और यह आंकड़ा और बढ़ेगा।
इससे पहले इस्राईल के i24 नेटवर्क ने भी खुलासा किया था कि इस्राईल सरकार की ओर से 202 व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ मुलाकात करेगा।
इस रिपोर्ट के अनुसार इस प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता हापोलिम बैंक के अध्यक्ष रूवेन क्रुपिक, डोव कोटलर बैंक के सीईओ और इस्राईल एक्सपोर्ट इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष आदिव बारूच करेंगे।
इस्राईल का मुख्य लक्ष्य उन्नत प्रौद्योगिकी , कृषि प्रौद्योगिकी, ऊर्जा , फिल्टर तकनीक में व्यापार करने के साथ-साथ संयुक्त अरब अमीरात और इस्राईल के बाद बीच खाद्य प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य एवं जल, साइबर स्पेस एवं परिवहन के साथ-साथ निर्माण के क्षेत्र में अपने संबंधों को मजबूत बनाना है।


popular post
उत्तरी क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी इलाक़े में दूसरे इज़रायली पायलट की मौत
उत्तरी क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी इलाक़े में दूसरे इज़रायली पायलट की मौत उत्तरी कब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा