आईएसआईएस का नया लीडर होगा अबुल हसन अल-हाशमी अल-क़रशी
सीरिया में अपने लीडर की मौत की पुष्टि के बाद आईएसआईएस ने अपने आतंकी संगठन के लिए नए लीडर की नियुक्ति की घोषणा की है। अल-मायादीन के हवाले से समाचार एजेंसियों ने बताया कि आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अबू इब्राहीम अल-क़रशी की मौत के बारे में आ रही ख़बरों की पुष्टि की।
आईएसआईएस ने घोषणा की कि उसने अबू इब्राहीम अल-क़रशी के उत्तराधिकारी के रूप में अबुल हसन अल-हाशमी अल-क़रशी को नियुक्त किया है। पिछले फ़रवरी में अमेरिकी अधिकारियों ने सीरिया में आईएसआईएस आतंकी संगठन के वरिष्ठ नेता अबू इब्राहीम अल-क़रशी की मौत का दावा किया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अल-क़रशी सीरिया में उनके द्वारा आदेशित सैन्य अभियान में मारा गया था। अबू इब्राहीम अल-क़रशी जिसे अब्दुल्लाह क़रदाश के नाम से जाना जाता है मूल रूप से अमीर मोहम्मद अब्दुल रहमान अल-मौला अल-सलबी नाम दिया गया था।
अबू बक्र बग़दादी के हत्या के बाद आईएसआईएस आतंकी संगठन के नेता के रूप में पहचाना गया था। उसे 2008 में गिरफ़्तार किया गया था और उस समय उसकी केवल एक ही तस्वीर थी जिसे अमेरिकी सेना ने उससे दक्षिणी इराक़ की बोका जेल में पूछताछ के समय ली थी, उससे कई महीने पूछताछ की गई।
अमेरिकी सेना का दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने आईएसआईएस के कई दर्जन सदस्यों के बारे में ठीक ठाक जानकारी दी थी। 2010 की शुरुआत में एक दशक से भी अधिक समय पहले उसने अबू बक्र बग़दादी से संपर्क कर उसके बेहद क़रीब हो गया, और जिस समय आईएसआईएस का आतंक दसियों देशों पर हावी था उस समय इसने न्याय मंत्री के रूप में कार्य किया। उस पद पर रहते हुए उसने फांसी सहित गंभीर दंड के फ़ैसले लिए।


popular post
ईरान ने 19वें अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराया
ईरान ने 19वें अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराया ईरान की इस्लामी क्रांति रक्षक बल
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा