सऊदी गठबंधन को झटका, यमन के प्रमुख क्षेत्रों पर जनांदोलन का क़ब्ज़ा यमन जनांदोलन अंसारुल्लाह ने सेंट्रल यमन के प्रमुख क्षेत्रों में सऊदी गठबंधन को मात देते हुए अपने नियंत्रण में ले लिया है।
सऊदी गठबंधन को जोर का झटका देते हुए यमन संयुक्त बलों ने देश के मध्य में स्थित अल बैज़ा प्रांत के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में ले लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार यमन जनांदोलन और यमन सेना ने संयुक्त रूप से अपने सैन्य अभियान को तेज करते हुए बुधवार को अलबैज़ा प्रांत के अल समावा जिले पर कब्जा कर लिया है।
यमन के अपदस्थ भगोड़े राष्ट्रपति मंसूर हादी के लड़ाकों को अल समावा ज़िले से भगाते हुए जनांदोलन ने पूर्ण रूप से इस क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया है। अतिक्रमणकारी सऊदी गठबंधन के खिलाफ अपने ताबड़तोड़ हमलों को तेज़ करते हुए यमन संयुक्त बलों ने अल समावा से मिलने वाले मुक़ारास के भी अधिकांश क्षेत्रों को आजाद करा लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार मुक़ारास के कई भागों में मंसूर हादी के मज़दूरों और यमन संयुक्त बलों के बीच संघर्ष जारी है। इस संघर्ष में मरने वाले लोगों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन चिकित्सा सूत्रों का कहना है कि दोनों ओर से भारी संख्या में लोग मारे गए अथवा घायल हुए हैं।
याद रहे कि यमन सेना स्वंयसेवी समूहों की सहायता से अतिक्रमणकारी गठबंधन के कब्जे से देश के अधिकांश भाग को आजाद करा चुकी है। 2015 से ही सऊदी अरब नीत अतिक्रमणकारी गठबंधन यमन के खिलाफ युद्ध छेड़े हुए है जिसमें अब तक लाखों लोग बेघर हो गए हैं तथा हजारों बेगुनाह नागरिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।
सऊदी अरब की ओर से यमन की संपूर्ण नाकाबंदी के कारण यह देश सदी की सबसे बड़ी मानव त्रासदी का सामना कर रहा है।


popular post
बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन
बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन बहरीन के लोगों ने
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा