यमन सऊदी हमलों में घायल और मरने वालों की संख्या हुई 327

यमन सऊदी हमलों में घायल और मरने वालों की संख्या हुई 327

यमन की सअदा जेल पर सऊदी गठबंधन के बर्बर हमलों में मारे गए और घायल लोगों की संख्या बढ़कर 327 हो गयी है जबकि ग़ैर सरकारी सूत्रों के अनुसार मरने वालों और घायलों की संख्या इस से अधिक है।

यमन के स्वास्थ्य मंत्री ताहा मुतवक्किल ने सऊदी अरब नीत गठबंधन के हमले में सरकारी आंकड़ों को बयान करते हुए कहा कि इस हमले में 327 लोग मारे गए और घायल हुए हैं।

अल-मसीरा की रिपोर्ट के अनुसार, अल-मुतवक्किल ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया था कि कि हमले में 91 लोग मारे गए और 236 अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

यमन के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार जनवरी की शुरुआत से, यमनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने 150 नागरिकों की मौत और 350 अन्य के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सऊदी गठबंधन द्वारा लगातार सात वर्षों के हमलों के दौरान यमनी पीड़ितों की संख्या 47,000 तक पहुंच गई है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार हमले के 2 दिन पश्चात सअदा जेल के आसपास घटनास्थल पर अमेरिका निर्मित मिसाइल के अवशेष मिले। सऊदी नीत गठबंधन अमेरिका इस्राईल से मिले आधुनिक हथियारों को यमन की असहाय और निहत्थी जनता के खिलाफ प्रयोग कर रहा है। अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगी सऊदी अरब , संयुक्त अरब अमीरात और इस गठबंधन में सहयोगी देशों को जमकर हथियार की आपूर्ति कर रहे हैं।

याद रहे क हाल ही में सऊदी अरब नीत गठबंधन ने यमन के सअदा में एक इमारत पर बर्बर हवाई हमले किये जिसमे कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी वहीँ 2000 से अधिक लोग मलबे में दबे थे। रेड क्रॉस ने 100 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा था कि हमले में कम से कम 100 नागरिक मारे गए हैं।

सऊदी अतिक्रमणकारी गठबंधन ने यमन पर कई जगहों पर हमले करते हुए सअदा में केंद्रीय जेल पर हमला किया था जिसमे घटनास्थल पर ही 100 से अधिक बंदी मारे गए थे वहीँ जेल की इमारत में भी कम से कम 2000 से अधिक लोगों के दबे होने की बात कही गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles