जबालिया शरणार्थी शिविर पर इजरायली हमले में 20 लोगों की मौत, 100 घायल से ज्यादा घायल

जबालिया शरणार्थी शिविर पर इजरायली हमले में 20 लोगों की मौत, 100 घायल से ज्यादा घायल

उत्तरी गाजा में जबालिया शरणार्थी शिविर के एक आवासीय ब्लॉक पर इजरायल ने ताजा बमबारी की है। हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं और करीब 100 लोग घायल हो गए। वहीं, मध्य और दक्षिणी गाजा पर इजरायली हमलों में कम से कम 12 लोगों की जान चली गई है।

वेस्ट बैंक में तुलकेरेम के पास नूर शम्स शिविर में रातभर हुए हवाई हमलों में चार फिलिस्तीनी मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इजरायल और हमास के बीच भीषण जंग जारी है। इजरायल लगातार गाजा पर ताबड़तोड़ बमबारी कर रहा है। बमबारी में हर दिन दर्जनों आम फिलिस्तीनी नागरिक मारे जा रहे हैं।

फिलिस्तीनी की वफ़ा समाचार एजेंसी ने कहा कि कई अन्य लोग इस हमले में घायल हुए हैं। इसके अलावा, वफ़ा की रिपोर्ट है कि पिछले हफ्ते जेनिन में ड्रोन हमले में घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। गाजा के अस्पतालों का हाल बेहाल। इजरायली बमबारी में कई अस्पताल तबाह हो गए हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, गाजा के 36 अस्पतालों में से सिर्फ 11 ही आंशिक रूप से काम कर रहे हैं। इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि गाजा में हालात कैसे हैं।

इजरायली सेना ने गाजा पट्टी के कई हिस्सों पर हमला किया है, जिसमें दक्षिणी शहर खान यूनिस और मध्य गाजा में दी अल-बलाह भी शामिल हैं। राफा के जेनिना जिले में दो लोगों के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने की खबर है।

एक इजरायली विमान ने वेस्ट बैंक के कब्जे वाले तुलकेरेम में नूर शम्स शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया है। इसमें कम से कम दो फिलिस्तीनियों के मारे जाने की सूचना है

popular post

क्या यमन की सरकारी सेनाएँ हूतियों के ख़िलाफ़ अपना सैन्य अभियान जारी रख पाएँगी?

क्या यमन की सरकारी सेनाएँ हूतियों के ख़िलाफ़ अपना सैन्य अभियान जारी रख पाएँगी? यमन

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *