हुर्मुज बाईपास करने की रणनीति, सऊदी-यूएई बना रहे तेल-गैस के वैकल्पिक रास्ते

नई दिल्ली: हुर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी देशों ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात समेत कई देश अब ऐसे वैकल्पिक रास्तों पर काम कर रहे हैं, जिससे तेल और गैस निर्यात के लिए उन्हें इस समुद्री मार्ग पर पूरी तरह निर्भर न रहना पड़े।

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के कारण हुर्मुज जलडमरूमध्य में आवाजाही प्रभावित हुई है। इस रूट से गुजरने वाले कुछ तेल टैंकरों पर हमलों के बाद समुद्री यातायात में भारी कमी आई है। इसका असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

हुर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है। संघर्ष शुरू होने से पहले दुनिया के करीब 20 फीसदी तेल और गैस व्यापार का संचालन इसी रास्ते से होता था। इस मार्ग से रोजाना लगभग 2 करोड़ बैरल कच्चा तेल वैश्विक बाजार तक पहुंचता था।

हुर्मुज पर निर्भरता कम करने के लिए खाड़ी देश नई पाइप लाइनों और बंदरगाहों के विकास पर ध्यान दे रहे हैं। सऊदी अरब अपनी ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन के जरिए तेल निर्यात का बड़ा हिस्सा लाल सागर तक पहुंचाने की क्षमता बढ़ा रहा है।

इस पाइपलाइन के जरिए तेल को हुर्मुज जलडमरूमध्य से बचाकर दूसरे समुद्री रास्ते से अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक भेजा जा सकता है।

वहीं यूएई भी अपने तेल निर्यात के लिए वैकल्पिक मार्गों को मजबूत कर रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सप्लाई बाधित न हो।

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान कुछ समय तक हुर्मुज मार्ग का इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन लंबे समय तक दुनिया इस एकमात्र समुद्री रास्ते पर निर्भर नहीं रहना चाहेगी। मौजूदा संकट ने कई देशों को अपनी ऊर्जा रणनीति बदलने के लिए मजबूर किया है।

हालांकि, जानकार यह भी मानते हैं कि नए विकल्प पूरी तरह हुर्मुज की जगह नहीं ले सकते, क्योंकि इस जलडमरूमध्य की क्षमता और रणनीतिक महत्व बहुत बड़ा है।

ऊर्जा विशेषज्ञों के अनुसार, आपातकालीन भंडार और वैकल्पिक सप्लाई योजनाओं की वजह से वैश्विक तेल बाजार में अभी तक बड़ी अस्थिरता नहीं दिखी है।l

सऊदी अरब जैसे देशों ने पहले ही अपने तेल निर्यात के कुछ हिस्से को वैकल्पिक पाइपलाइन नेटवर्क की ओर मोड़ना शुरू कर दिया है, ताकि भविष्य में किसी भी संकट का सामना किया जा सके।

 

popular post

सऊदी चैनल का इस्राईल के राष्ट्रपति से इंटरव्यू, अरब देशों को संदेश

रियाज़: सऊदी चैनल अल अरेबिया को दिए गए एक इंटरव्यू में इस्राईल राष्ट्रपति हर्जोग ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *