हमास पर इस्राईल के बाद मिस्र ने कसा शिकंजा, सीमा सील

हमास पर इस्राईल के बाद मिस्र ने कसा शिकंजा, सीमा सील मिस्र ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के साथ मिलने वाली है अपने रफाह बॉर्डर को बंद कर दिया है।

हमास पर इस्राईल के बाद अब मिस्र ने भी शिकंजा कस्ते हुए ग़ज़्ज़ा की नाकाबंदी कर, रफाह क्रॉसिंग पॉइंट को बंद कर दिया है। इस साल की शुरुआत में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी कार्य दिवस के दौरान रफाह क्रॉसिंग पॉइंट को बंद किया गया है।

इससे पहले मिस्र ने मई में हमास और इस्राईल के बीच हुए संघर्ष के दौरान इस सीमा को खुला रखा था। हालांकि मिस्र के अधिकारियों ने दावा किया है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी की ओर जाने वाली सीमा को बंद करने का निर्णय लिया गया है ताकि हमास और इस्राईल के बीच संघर्षविराम को लागू किया जा सके।

अभी तक यह बात साफ नहीं हुई है कि मिस्र की ओर से बंद की गई इस सीमा को कब तक बंद रखा जाएगा। मिस्र के एक अधिकारी ने दावा करते हुए कहा है कि रफाह को बंद करने का उद्देश्य हमास पर दबाव बनाना है। मिस्र हमास से नाराज है।

इस्राईल और मिस्र की ओर से नाकाबंदी का शिकार ग़ज़्ज़ा में मिस्र के निर्णय के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हुए। हालांकि बाद में यह विरोध प्रदर्शन उस समय हिंसक हो उठे जब फिलिस्तीनी नागरिकों ने इस्राईल की ओर से बनाई गई बाड़ के निकट पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिस पर इस्राईली सैनिकों की ओर से गोलीबारी की गई जिसमें कम से कम 24 फिलिस्तीनी नागरिक घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है।

याद रहे कि मिस्र हालिया वर्षों में इस्राईल और हमास के बीच प्रमुख मध्यस्थ का काम करता रहा है। मिस्र की खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने गत सप्ताह ही इस्राईल का दौरा किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles