सऊदी अरब और यूएई को यमन की चेतावनी
यमन ने सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को चेतावनी दी है कि अब चाहे जो भी रास्ता ढूँढ लें अमेरिकी हथियार उन्हें नहीं बचा पाएंगे। अल-मसीरा के अनुसार, यमनी सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ महदी अल-मशात ने मंगलवार को सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका इन दोनों देशों की सरकारों से खेल रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका युद्ध अभ्यास के जरिए उनका मनोबल गिराने का असफल प्रयास कर रहा है।
यमन के सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ महदी अल-मशात ने कहा है कि यनबअ में “क्रोध का प्रकोप” नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास को “लॉन्ग एस्केप” के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी हथियार सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को यमन के ड्रोन और मिसाइलों से नहीं बचा पाएंगे।
ग़ौरतलब है कि महदी अल-मशात ने चेतावनी दी कि यदि दुश्मन आक्रमण और घेराबंदी जारी रखने के लिए दृढ़ है, तो उन्हें पता होना चाहिए कि हमारे हाथ भी उन तक पहुंचने के लिए दृढ़ हैं। यमन की उच्च राजनीतिक परिषद और सशस्त्र बलों के प्रमुख ने कहा कि यमन के खिलाफ आक्रामकता और इसकी घेराबंदी का परिणाम हमलावरों के लिए बहुत दर्दनाक होगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यमन के खिलाफ अमेरिका और इस्राईल ने युद्ध छेड़ा है लेकिन इस युद्ध में सऊदी अरब और यूएई मोहरा बना हुआ है और जिसकी क़ीमत यमन चुका रहा है।
बता दें कि यमन युद्ध में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की लगातार नकारात्मक भूमिका बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से यमन ने एक बार फिर सऊदी अरब और यूएई के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कि तैयारी शुरू कर दी है और साथ ही चेतावनी दी है कि इस बार अमेरिकी ड्रोन, यमनी ड्रोन से बचा नहीं पाएंगे।


popular post
राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए नेतन्याहू नए विद्रोह का जोखिम उठाने को तैयार: द इकोनॉमिस्ट
राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए नेतन्याहू नए विद्रोह का जोखिम उठाने को तैयार: द इकोनॉमिस्ट
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा