लेबनानी राष्ट्रपति की ट्रंप से गुहार, इस्राईल को लेबनान से हटाए

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच देश में जारी संकट पर फोन कॉल पर अहम चर्चा हुई। यह बातचीत हाल ही में हुए एक फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर के बाद हुई।

लेबनानी राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, जोसेफ औन ने बातचीत के दौरान कहा कि लेबनान की सरकार इस समझौते के सभी प्रावधानों को लागू करने की जिम्मेदारी निभाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका समझौते के किसी भी उल्लंघन को रोकने और इसके पूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने में सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

राष्ट्रपति औन ने ट्रंप से यह भी अनुरोध किया कि अमेरिका दक्षिणी लेबनान के कब्जे वाले क्षेत्रों से इस्राईल की वापसी के लिए उस पर दबाव डाले।

बयान के मुताबिक, औन ने लेबनान, कानून के शासन और देश की संवैधानिक तथा सुरक्षा संस्थाओं के प्रति अमेरिकी समर्थन के लिए ट्रंप का धन्यवाद भी किया।

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका लेबनान की अर्थव्यवस्था और उसकी वैध सुरक्षा संस्थाओं का समर्थन जारी रखेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका देश लेबनान की संप्रभुता को मजबूत करने और वहां की सशस्त्र सेनाओं के माध्यम से सरकारी अधिकार को पूरे देश में स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

popular post

सूडान ने इस्राईल पर अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया

सूडान की सेना के संयुक्त स्टाफ प्रमुख यासिर अब्दुलरहमान अल-अत्ता ने कहा है कि उनकी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *