ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में मिसाइल और ड्रोन हमले किए

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के जनसंपर्क विभाग ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि अमेरिका की कथित सैन्य कार्रवाई के जवाब में उसने संयुक्त मिसाइल और ड्रोन  अभियान को अंजाम दिया है। बयान में कहा गया कि भविष्य में “नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाज़ों” के खिलाफ पहले से अधिक सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

आईआरजीसी के अनुसार, रविवार तड़के सुबह 2 बजे से 3 बजे के बीच नौसेना और एयरोस्पेस बलों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन के माध्यम से कुवैत स्थित अली अल-सालेम एयर बेस और बहरीन के सलमान बंदरगाह में अमेरिका के पाँचवें बेड़े से जुड़े कुल आठ महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और उन्हें नष्ट कर दिया है।

बयान में कहा गया कि अमेरिकी सेना ने इससे पहले ईरान की पाँच तटीय चौकियों पर हमला किया था। आईआरजीसी का कहना है कि यह कार्रवाई एक ऐसे जहाज़ के खिलाफ ईरानी नौसेना की कार्रवाई के बहाने की गई, जिसे उसने “नियमों का उल्लंघन करने वाला” बताया।

बयान में आगे कहा गया कि “इस्लामाबाद समझौते” के तहत हुर्मुज़ जलडमरूमध्य में आवागमन के नियंत्रण की व्यवस्था ईरान के जिम्मे है और आगे से कथित नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाज़ों के खिलाफ और अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आईआरजीसी ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी बहाने से ईरान के खिलाफ कोई सैन्य कार्रवाई की जाती है, चाहे वह सीमित स्तर की ही क्यों न हो, तो उसका “कड़ा और निर्णायक जवाब” दिया जाएगा।

बयान में कहा गया कि युद्धविराम का उल्लंघन “इस्लामाबाद समझौते” के पहले प्रावधान के विरुद्ध होगा और इससे सभी प्रक्रियाएं रुक सकती हैं।

popular post

ट्रंप ने स्वीकार किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ हुए युद्धविराम का उल्लंघन किया

ट्रंप ने स्वीकार किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ हुए युद्धविराम का उल्लंघन किया

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *