ईरान की कड़ी चेतावनी, हुर्मुज़ में किसी भी दखल पर मिलेगा निर्णायक जवाब

ईरान की कड़ी चेतावनी, हुर्मुज़ में किसी भी दखल पर मिलेगा निर्णायक जवाबतेहरान: ईरान के केंद्रीय मुख्यालय ख़ातमुल-अंबिया ने हुर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका को कड़ी चेतावनी जारी की है। जारी बयान में कहा गया है कि यदि अमेरिका इस रणनीतिक जलमार्ग में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप करता है, तो उसे ईरानी सशस्त्र बलों की ओर से तत्काल, तेज़ और निर्णायक प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा।

बयान में कहा गया कि हुर्मुज़ जलडमरूमध्य अमेरिका के लिए कोई खेल का मैदान नहीं, बल्कि ईरान की संप्रभुता के अधिकार क्षेत्र का हिस्सा है।

ईरान ने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा और स्थिरता उसकी सशस्त्र सेनाओं की “रेड लाइन” है और इसकी रक्षा हर हाल में की जाएगी।

ईरानी सैन्य मुख्यालय ने सभी तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों को निर्देश दिया कि वे हुर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन के लिए केवल उन्हीं समुद्री मार्गों का उपयोग करें, जिन्हें ईरान द्वारा निर्धारित किया गया है।

बयान में चेतावनी दी गई कि यदि कोई जहाज निर्धारित मार्ग का पालन नहीं करता या ईरान के नौवहन प्रोटोकॉल की अनदेखी करता है, तो उसके खिलाफ ईरानी सशस्त्र बल तत्काल और सख्त कार्रवाई करेंगे। ऐसे जहाजों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी स्वयं उन पर होगी।

ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि हुर्मुज़ जलडमरूमध्य के ऊपर अमेरिकी लड़ाकू विमानों और ड्रोन की लगातार मौजूदगी इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा को प्रभावित कर रही है और पूरे क्षेत्र की स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर रही है।

अपने बयान के अंत में ईरान ने दोहराया कि वह हुर्मुज़ जलडमरूमध्य में अपने संप्रभु अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और अमेरिकी सेना या उसके सहयोगियों की ओर से किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या आक्रामक कार्रवाई का पूरी ताकत से जवाब देगा।

popular post

 सऊदी अरब, झूठ फैलाने और पवित्र स्थलों का दुरुपयोग करने का आदी है: यमन

 सऊदी अरब, झूठ फैलाने और पवित्र स्थलों का दुरुपयोग करने का आदी है: यमन ऐसे

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *