इस्राइल ने ग़ाज़ा पट्टी पर हवाई हमला किया

इस्राइल ने ग़ाज़ा पट्टी पर हवाई हमला किया

रिपोर्ट के अनुसार इस्राइली सेना ने फिलिस्तीन के गाज़ा पट्टी पर हवाई हमला किया है, बताया जा रहा है कि यह हमला गाज़ा की तरफ़ से दो राकेट दागे जाने के जवाब मे किया गया है।

इस्राइली सेना ने बताया है कि उन्होंने ग़ाज़ा पट्टी के असकलान क्षेत्र पर दागे जाने वाले दो रॉकेटों को इंटरसेप्ट किया है।
फिलिस्तीन के सराया अलकुद्स ने रॉकेट दागने की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा है कि यह हमला इस्राइली सेनाओं द्वारा तीन फिलिस्तीनियों की हत्या के जबाव में किया गया है।

हमास की सैन्य शाखा सराया अल कुद्स के करीबी मीडिया स्रोतों ने भी लिखा है कि असकलान पर रॉकेट हमला जेनिन क्षेत्र में इस संगठन के तीन सदस्यों की इस्राइली बलों द्वारा शहादत के बदल मे किया गया है।

फिलिस्तीनी सूचना केंद्र के अनुसार इस्राइली सेना का कहना है कि यह हमला गाज़ा पट्टी की तरफ़ से एक रॉकेट दागे जाने का जवाब है। इस्राइली बलों ने हमास के अड्डे को निशाना बनाकर अब तक सात से अधिक मिसाइल दागे हैं।
इस्राइली सेना का दावा है कि असकलान क्षेत्र पर हमले के जवाब में हमास के केंद्रों और उनकी हथियार बनाने की एक फैक्ट्री को निशाना बनाया गया है।

इस्राइल के ड्रोनों ने गाजा पट्टी के पूर्व में ज़ैतीन क्षेत्र में हमास के एक वॉच टावर और एक खेत को निशाना बनाया है। फिलिस्तीनी सूत्रों का कहना है कि इन हमलों में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हालांकि इबरी भाषा के समाचार पत्रों ने लिखा है कि इस्राइली सेना ने खान यूनुस के पूर्व में सीमा क्षेत्र की तरफ़ बढ़ते फिलिस्तीनियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की है। साथ ही फिलिस्तीनी मीडिया का कहना है कि इस्राइल की युद्धक नौकाओं ने फिलिस्तीनी मछुआरों को पर गोलीबारी की है।

ग़ौर करने वाली बात यह भी है कि इस्राईल और फ़िलिस्तीन के बीच शांति समझौता होने के बाद एक बार फिर यह हवाई हमले शुरू हो गए हैं, 21 मई से पहले 11 दिन तक दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ था।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *