हुर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान और ओमान के बीच समझौता, तकनीकी समिति बनाने पर राज़ी

ईरान और ओमान ने हुर्मुज स्ट्रेट (जलडमरूमध्य) के प्रबंधन को लेकर एक शुरुआती सहमति बनाई है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर पहली आधिकारिक बैठक हुई, जिसमें मौजूदा स्थिति की समीक्षा के साथ भविष्य की व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया।

ईरान के उप-विदेश मंत्री काज़िम ग़रीबाबादी ने कहा कि “ज्वाइंट हुर्मुज कमेटी” की पहली बैठक में इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और इसके भविष्य के प्रबंधन को लेकर दोनों पक्षों ने अपने विचार साझा किए।

उन्होने बताया कि तेहरान और मस्कट इस जलमार्ग के प्रबंधन को लेकर एक सामान्य सहमति पर पहुंच चुके हैं। ओमान, एक तटीय और संप्रभु अधिकारों वाला देश होने के नाते, इस तरह की व्यवस्थाओं का समर्थन कर रहा है। ओमान का मानना है कि इस जलमार्ग में दी जाने वाली सेवाओं के बदले फीस वसूला जाना चाहिए।

ग़रीबाबादी ने आगे बताया कि दोनों देशों के बीच इस समझौते को आगे बढ़ाने के लिए तकनीकी समितियों का गठन करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत आने वाले 7 से 8 दिनों के भीतर विशेषज्ञ स्तर की बातचीत शुरू होगी।

इन बैठकों में भविष्य की व्यवस्थाओं का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा और शिपिंग रूट से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा होगी, ताकि इस रणनीतिक जलमार्ग के संचालन को अधिक व्यवस्थित और औपचारिक रूप दिया जा सके।

popular post

यमन के हमलों के डर से अदन में अपने शिविर ख़ाली कर रहा सऊदी अरब 

यमन के हमलों के डर से अदन में अपने शिविर ख़ाली कर रहा सऊदी अरब 

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *