दुश्मन की सभी गतिविधियों पर हमारी नज़र है, मातृभूमि की रक्षा का अधिकार सुरक्षित :  हिज़्बुल्लाह

लेबनान के हिज़्बुल्लाह ने अपने बयान में कहा कि इस्राईली ने पिछले दिन दक्षिणी लेबनान के विभिन्न इलाकों में हवाई हमले, विस्फोट और अन्य सैन्य कार्रवाइयाँ करके युद्धविराम समझौते का लगातार उल्लंघन किया, जो एक स्पष्ट और गंभीर कदम है।

हिज़्बुल्लाह के अनुसार, इस्राईली सेना ने नबतियेह और मेफदून क्षेत्रों में रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया, जबकि एक ड्रोन ने फरौन कस्बे के खुले इलाकों पर हमला किया।

बयान में कहा गया कि इस्राईली सेना ने विध्वंसक कार्रवाइयों के दौरान तैयबा और हदासा कस्बों में कई रिहायशी इमारतों को विस्फोट करके नष्ट कर दिया, जबकि मजदल ज़ून में भी विस्फोटक कार्रवाई की गई।

अपने बयान के अंत में हिज़्बुल्लाह ने कहा कि वह इस्राईली सेना द्वारा युद्धविराम के सभी कथित उल्लंघनों पर बारीकी से नज़र रखे हुए है और लेबनान, उसकी भूमि और उसके लोगों की रक्षा के अपने वैध और कानूनी अधिकार को सुरक्षित रखता है।

popular post

ईरान सिर्फ युद्धविराम नहीं, युद्ध का पूर्ण अंत चाहता है: अराक़ची 

ईरान सिर्फ युद्धविराम नहीं, युद्ध का पूर्ण अंत चाहता है: अराक़ची  ईरान के विदेश मंत्री

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *