इस्राईल के कार्गो शिप पर हिंद महासागर में हुआ हमला

इस्राईल के कार्गो शिप पर हिंद महासागर में हुआ हमला  उत्तरी हिंद महासागर में इस्राईल के कार्गो शिप पर हमला हुआ है।

इस्राईल के अधिकारियों ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि हमले का निशाना बनने वाला कार्गो शिप एक इस्राईली व्यापारी का था।

इससे पहले इस्राईल की मीडिया ने रिपोर्ट देते हुए दावा किया था कि उत्तरी हिंद महासागर में मौजूद इस्राईल के कार्गो शिप को हमले का निशाना बनाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि उत्तरी हिंद महासागर में इस्राईल के एक जहाज में आग लग गई है। कहा गया था कि यह आग इस कार्गो शिप पर हमले के बाद लगी है।

मीडिल ईस्ट ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात की ओर जा रहे हैं कार्गो शिप में आग की लपटें देखी गई हैं। इस्राईली जहाज पर ही आग एक हमले के बाद लगी है।

इस कार्गो शिप को हमले का निशाना बनाने के लिए किस हथियार का उपयोग किया गया है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस्राईल मीडिया ने रिपोर्ट देते हुए कहा है कि यह कार्गो शिप एक व्यापारी का है। हालांकि इस पर लाइबेरिया का झंडा लगा हुआ था।  अभी तक इन हमलों की जिम्मेदारी किसी ने भी स्वीकार नहीं की है।

सऊदी अरब के अल हदस टीवी ने इस हमले का उल्लेख करते हुए दावा किया है कि इस्राईली कार्गो शिप पर मिसाइल हमला हुआ है। वहीं अल जजीरा ने रिपोर्ट देते हुए कहा है कि इस कार्गो शिप पर हमले में ड्रोन का प्रयोग किया गया है।

popular post

हमारे ईरान के साथ व्यापार समझौते हैं, होरमुज़ जलडमरूमध्य हमारे लिए खुला है: चीन

हमारे ईरान के साथ व्यापार समझौते हैं, होरमुज़ जलडमरूमध्य हमारे लिए खुला है: चीन चीन

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *