इस्राईल के फैसले से नाराज़ आज़रबैजान, दोनों देशों के संबंधों में आई दरार

इस्राईल द्वारा वर्ष 1915 में ओटोमन साम्राज्य के दौरान हुई घटनाओं को “आर्मेनियाई नरसंहार” के रूप में मान्यता देने की प्रक्रिया शुरू करने की खबर के बाद आज़रबैजान ने कड़ी नाराज़गी जताई है। इस घटनाक्रम से दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया है

इस्राईली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आज़रबैजान ने तल अवीव को स्पष्ट संदेश दिया है कि वह इस संवेदनशील ऐतिहासिक मुद्दे का राजनीतिक इस्तेमाल न करे। बाकू ने चेतावनी दी है कि यदि यह प्रस्ताव आगे बढ़ाया गया तो दोनों देशों के रणनीतिक और राजनीतिक संबंधों पर गंभीर असर पड़ सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आज़रबैजान के कड़े विरोध के बाद इस्राईल ने फिलहाल इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया रोक दी है। बताया गया है कि इस्राईल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने फैसला सार्वजनिक होने के बाद आज़रबैजान के विदेश मंत्री जयहून बायरामोव से संपर्क किया। इस बात को लेकर भी बाकू ने नाराज़गी जताई कि उसे पहले से इस फैसले की जानकारी नहीं दी गई।

आज़रबैजान ने उम्मीद जताई है कि यह प्रस्ताव इस्राईल की संसद में मतदान के लिए नहीं लाया जाएगा। उसका कहना है कि दोनों देशों के बीच वर्षों से मजबूत रणनीतिक सहयोग रहा है और ऐसे कदम से विश्वास को नुकसान पहुंचेगा।

इस्राईल के कुछ राजनीतिक विश्लेषकों और पूर्व अधिकारियों का भी मानना है कि इस कदम से देश को कोई विशेष रणनीतिक लाभ नहीं मिलेगा। उनका कहना है कि आज़रबैजान जैसे करीबी सहयोगी के साथ रिश्ते खराब करना इस्राईल के हित में नहीं होगा

राजनीतिक विश्लेषक यूरी बुचारोव का कहना है कि इस्राईल में “आर्मेनियाई नरसंहार” का मुद्दा पिछले दो दशकों से समय-समय पर राजनीतिक कारणों से उठता रहा है। उनके अनुसार, इस बार भी यह पहल आगामी संसदीय चुनावों और सत्तारूढ़ दल की अंदरूनी राजनीति से जुड़ी हो सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि विदेश मंत्री गिदोन सार पार्टी के भीतर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए इस मुद्दे को आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि, आज़रबैजान की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद फिलहाल यह मामला ठंडे बस्ते में जाता दिखाई दे रहा है।

popular post

शहीदों के हत्यारों को देर सवेर उनके अंजाम तक पहुंचाएंगे

ईरान के खातमुल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय के कमांडर मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने कहा है कि

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *