मध्य प्रदेश में मुस्लिम युवक से नाम पूछकर सड़क पर चाक़ुओं से गोद डाला

मध्य प्रदेश में मुस्लिम युवक से नाम पूछकर सड़क पर चाक़ुओं से गोद डाला

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात को मढ़ाताल सिविक सेंटर के पास अंजाम दिया गया। युवक पर हमला करने वालों की संख्या 8 से 10 थी। पैर से लेकर चेहरे तक दो दर्जन से ज्यादा वार किए गए। इस हमले में युवक जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। वह दर्द से कराह था। किसी ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

वहीं इस पूरे मामले में ओमती थाना प्रभारी वीरेंद्र पवार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मुशाहिद खान नाम का 20 वर्षीय युवक अपने दोस्त सोहेल खान के साथ खाने-पीने के लिए सिविक सेंटर स्थित चौपाटी पहुंचा था। घटनास्थल पर खड़े करीब एक दर्जन लड़कों ने मुशाहिद को घेर लिया और उससे उसका नाम पूछा। जैसे ही मुशाहिद ने अपना नाम बताया, वहां खड़े लड़कों ने उसपर हमला बोल दिया।मुशाहिद लकड़गंज का रहने वाला है। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

मुशाहिद के साथ गए सोहेल ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। जानकारी लगते ही परिजन मुशाहिद को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। सोहेल ने पुलिस को बताया कि वह मुशाहिद के साथ बीती रात चाय पीने के लिए सिविक सेंटर की चौपाटी पर गया हुआ था। दुकान के पास दोनों आपस मे बातचीत कर रहे थे। तभी, भरतीपुर का रहने वाला सूजल सोनकर 10 से 12 साथियों के साथ वहां पहुंचा और पूछने लगा कि मुशाहिद कौन है, जैसे ही मुशाहिद ने कहा कि मैं हूं, तभी सूजल और उसके साथियों ने चाकू से हमला कर दिया।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *