सशर्त जमानत के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप 9 महीने बाद जेल से रिहा

सशर्त जमानत के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप 9 महीने बाद जेल से रिहा

पटना हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को रिहा कर दिया गया है। बता दें कि मनीष को बिहार की बेऊर जेल में रखा गया था। 9 महीने बाद मनीष को जेल से रिहाई मिली है। मनीष को पहले तमिलनाडु ले जाया जाना था, मगर, पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद बिहार में ही रखा गया।

मनीष कश्यप ने पटना की बेऊर जेल से निकलते ही बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में कंस की सरकार चल रही है। मनीष ने अपनी गाड़ी के आगे भारी भीड़ देखकर कहा कि यहां सभी को सुरक्षा मिल जाती है, लेकिन हमारे लिए रोड ही खाली करवा दीजिए। मनीष ने अपने आगे चल रहे लोगों से कहा कि आगे बढ़ने दीजिए, वर्ना ये लोग मुझ पर फिर कोई केस कर देंगे।

दरअसल, यूट्यूबर मनीष कश्यप पर कुल 13 मामले दर्ज हैं, जिनमें बिहार में 7 और तमिलनाडु में 6 मामले दर्ज हैं। मनीष के यूट्यूब से तमिलनाडु में बिहार के लोगों के खिलाफ हिंसा का एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद जांच में पता चला कि फर्जी वीडियो ने अपने पर अपलोड किया था। इसके बाद तमिलनाडु पुलिस ने वीडियो को फर्जी बताया और एफआईआर दर्ज की थी। मनीष पर एनएसए के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी।

मनीष कश्यप ने कहा कि मैं बिहार सरकार से नहीं डरता। मैंने किसी का मर्डर नहीं किया है। उन्होंने मीडिया का भी धन्यवाद किया और कहा कि पहले मेरे बारे में गलत खबरें चलाई गईं। बाद में जब सच्चाई उजागर हुई तो सभी मीडिया बंधुओ ने साथ दिया। मनीष कश्यप ने कहा कि अब बिहार को बदलने के लिए काम करेंगे। बिहार के युवा इसे बदलकर रहेंगे। बिहार का डीएनए इतना खराब नहीं है कि किसी से डर जाएं। बिहार में कंस की सरकार चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles