नवजात शिशुओं को आग से बचाने वाले याक़ूब की चौतरफा प्रशंसा

नवजात शिशुओं को आग से बचाने वाले याक़ूब की चौतरफा प्रशंसा

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मेडिकल कॉलेज में आग लग गई। इस हादसे में अस्पताल में भर्ती नवजात शिशुओं की जान बचाने वाले याकूब नामक शख्स की पूरे इलाके में सराहना हो रही है। अस्पताल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने भी याकूब की तत्परता और बहादुरी की सराहना की है। यह घटना यह साबित करती है कि संकट के समय मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। याक़ूब जैसे नायक समाज को एक नई दिशा और प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।

यह हादसा झांसी के मेडिकल कॉलेज में हुआ, जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे अस्पताल में भगदड़ मच गई। उस समय अस्पताल के नवजात वार्ड में कई शिशु भर्ती थे। वहां मौजूद स्टाफ और परिजन आग की भयावहता देखकर घबरा गए, लेकिन याकूब ने अपनी जान की परवाह किए बिना वार्ड में प्रवेश किया और एक-एक करके सभी शिशुओं को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे।

याक़ूब अंसारी शुक्रवार रात फुटपाथ पर सो रहे थे। स्थानीय निवासी याकूब अंसारी ने बताया कि हॉस्पिटल का में गेट बंद था अचानक आग लग झाने से अफरा तफरी का माहौल चरों तरफ फेल चूका था कुछ लोग बच्चों को लेकर भाग रहे थे वहीँ नर्स भी कुछ नहीं कर पा रही थी इसीलिए मेने अपनी सूझ-बुझ से खुद ही जान लगाकर खिड़की तोड़ी क्योंकि उस वक़्त और कुछ नहीं समझ आ रहा था और केवल बच्चों की चीख पुकार ही सुनायी दे रही थी।

याक़ूब खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और कुछ नवजात शिशुओं को बचाने में सफल रहे, लेकिन अपनी दो बेटियों को नहीं बचा पाए। अधिकारियों ने उन्हें पहचान के लिए कुछ शिशुओं के जले हुए शव दिखाए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अपनी बेटियों को खोजने के लिए बेताब पिता ने कहा, ‘मैं उन्हें पहचान नहीं पाया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रत्येक मृतक के माता-पिता को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है और घटना की तीन-स्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने नवजात शिशुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के बच्चों के वार्ड में शुक्रवार रात आग लगने से 10 शिशुओं की मौत हो गई थी, जबकि 16 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे। आग रात करीब 10:30 बजे लगी, जब वार्ड में अधिकतर बच्चे सो रहे थे। आग की वजह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।

popular post

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *